कर्रामाड़ भवन में सचिव संघ के द्वारा सचिव दिवस मनाया गया।


(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंदल:- ग्राम पंचायत कर्रामाड़ भवन में सचिव संघ के द्वारा सचिव दिवस मनाया गया विदित हो कि 7 जुलाई 2007 को पंचायत कर्मी से सचिव के पद नाम के साथ मानदेय से वेतनमान की घोषणा के यादगार में यह दिवस मनाया जाता है। आज 7 जुलाई 2020को  सचिव दिवस के इस अवसर पर सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर डी ठाकुर के मुख्य अतिथि एवं आर के किशोरी पंचायत स्पेक्टर की अध्यक्षता में सचिव दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षक शिवप्रसाद नरेटी अध्यक्ष कृपाराम बघेल उपाध्यक्ष राम प्रसाद दुग्गा एवं समस्त सचिवों की उपस्थिति में महात्मा गांधी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर डी ठाकुर पंचायत इंस्पेक्टर आर के किशोरे संरक्षक शिवप्रसाद नरेटी,अध्यक्ष कृपाराम बघेल एवं उपाध्यक्ष राम प्रसाददुग्गा द्वारा सचिव दिवस पर प्रकाश डाला गया एवं सभी ने अपने उद्बोधन में शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही साथ 7 जुलाई 2007 को शासन के द्वारा सचिव पद दिए जाने पर एवं मानदेय से वेतनमान की घोषणा को यादगार तिथि बताया। उक्त अवसर पर कृपाराम  बघेल, शिवप्रसाद नरेटी रामप्रसाद दुग्गा नारद निषाद कनक नरेटी रामलाल गावडे रमेश नरेटी रामदेवर आचला जैन कुमार चुरेंद्र प्रेम सिंह नाग सुरेश गावडे आत्मा राम मरकाम प्रेमलता हुर्रा,संजू राम दुग्गा सुलेमान एक्का जगदीश कमेटी, मन बहल सोनवानी आदि सभी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति