दुर्गूकोंदल विकासखंड दुर्गुकोंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित ग्राम हिगनपुरी नवागांव में स्टॉप डेम का गेट पूरी तरह से नहीं खुलने से ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से पूरी गेट खोलने की मांग की है
(गैंदलाल मरकाम):- दुर्गूकोंदल विकासखंड दुर्गुकोंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित ग्राम हिगनपुरी नवागांव में स्टॉप डेम का गेट पूरी तरह से नहीं खुलने से ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से पूरी गेट खोलने की मांग की है
ग्रामीण विजय पटेल शिवलाल ध्रुव रामभरोस धुव प्यारेलाल जवाहीर ने बताया है कि क्षेत्र में मानसून आने के बाद 15 जून के पहले स्टाफ डेम को गेट खोलने का शासन द्वारा निर्धारित होती है मगर जल संसाधन विभाग की लापरवाही से आज तक गेट हिगन पूरी नवागांव में बने स्टार डेम का एनीकट का गेट नहीं खोले जाने से किसानों के खेत में पानी पहुंच रहा है जिसे फसल बर्बाद हो रही है ग्रामीणों ने बताया कि गेट पर कचड़ा आने से स्टॉप डेम का पानी खेतो पर जा रही है जिससे फसल नुकसान हो रही है ग्रामीणों ने विभाग को अवगत कराया गया फिर भी विभाग अभी तक ध्यान नहीं दे रही है इस संबंध में विभाग के अधिकारी से बात करना चाहा तो कार्यालय में मौजूद नहीं थे ना ही किसी प्रकार से संपर्क हुआ ग्रामीणों ने जल्दी से जल्दी एनीकट का गेट खुलवाने की मांग की गई है ।

Comments
Post a Comment
Thank You