नरहरपुर कृषकों को उन्नत तकनीकी से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजना अंतर्गत आदर्श गौठान श्री गुहान में ब्लैक राइस का श्री विधि से उन्नत खेती किया जा रहा है


(गैंदलाल मरकाम):- ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर श्री रोशन निषाद द्वारा ब्लैक राइस से होने वाले लाभ एवं उसके औषधिय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ब्लैक राइस मनुष्य के शरीर के खून को साफ करता है शुगर मरीज हाई ब्लड प्रेशर दिल के  मरीजों के लिए बहुत ही उपयोगी है तकनीकी विधि से रोपाई के दौरान डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुश्री संगीता राय द्वारा श्री विधि के फायदे के बारे में विस्तार  पूर्वक जानकारी दी गई इस विधि में 10 से 12 दिन के पौधों को लगाया जाता हैं पौधों की रोपाई 25 सेंटीमीटर की दूरी पर लाइन में की जाती है श्री विधि की खेती में पानी कम लगता है बीमारियों और कीटों का प्रकोप कम होता है नींद आई गुड़ाई में आसानी होती है साथ ही श्री विधि से खेती करने से परंपरागत विधि की तुलना में 2 से 3 गुना ज्यादा उपज होती है  उन्होंने आगे बताया कि कृषक को  आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेत के मेडो़ में अरहर की फसल भी लगाई गई है ताकि कृषक   अतिरिक्त आमदनी ले सके इस दौरान क्षेत्रीय कृषि ग्रामीण  विस्तार अधिकारी महेंद्र जुर्री कृषक मित्र बेलूराम कोडो़पी श्रीमती सुलोचना शंकर सरोज अहिल्या हेमराज उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति