डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को किया गया सम्मान : करुणा
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डॉक्टरों को करुणा फाउंडेशन के टीम की ओर से पुष्पगुच्छ व स्मृति से समान्नित किया गया, कोरोना जैसे विषम परिस्थयिओं में नारायणपुर के सभी डॉक्टर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने आप को जोखिम में डालकर योद्धाओं की तरह मरीजों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, आज उनके सम्मान में करुणा फाउंडेशन के तत्वाधान पर सभी डॉक्टरों को ससम्मानित किया गया करुणा टीम ने सर्वप्रथम शांति मिशन में डॉ.टीना को पुष्पगुच्छ दिया ततपश्चात रामकृष्ण मिशन आश्रम में हरीश महाराज एवं सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, कोरोना जैसे बीमारी व महामारी के बारे में डॉ. श्रीवास्तव जी ज्ञानवर्धक जानकारी दी साफ सफाई सोशल डिस्टेंसिनग, मास्क अनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही वही विवेकानंद आश्रम के सभी डॉक्टरों ने करुणा फाउंडेशन टीम के अभी तक किये सभी कार्यों व जज्बों की तारीफ किया गया , करुणा टीम ने जिला अस्पताल पहुच कर सभी डॉक्टरों के सम्मान में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए डॉक्टर्स डे मनाया जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित डॉ.आनंद राम गोटा सीएमएचओ, डॉ.एम.के.सूर्यवंशी (सिविल सर्जन), डॉ. विनोद भोयर(शिशु रोग) डॉ.आदित्य केक्ति(जनरल सर्जन) डॉ.प्रशांत गिरी,डॉ.अभिनव बंछोर, डॉ.केसव साहू डॉ.तारक डॉ. कल्याण डॉ. रूपेश रावटे व अन्य डॉक्टर्स की मौजूदगी में छोटा से आयोजन को सफल बनाया गया, अंत में डॉक्टर्स डे के इस आयोजन को दीपक साव (रक्षित निरीक्षक) करुणा टीम के प्रेणना स्रोत सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया, सभी डॉक्टरों ने करूणा फॉउंडेशन टीम के कार्यों का सराहना किया।
सचिव
करुणा फाउंडेशन

Comments
Post a Comment
Thank You