मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य समिति संगठन की बैठक ग्राम पंचायत लोहतर मे स्वास्थ्य समन्वयक पार्वती सोरी एवं ब्लॉक समन्वयक निर्मला नाग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति संगठन की बैठक..



(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंडल:-  मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य समिति संगठन की बैठक ग्राम पंचायत लोहतर मे स्वास्थ्य समन्वयक पार्वती सोरी एवं ब्लॉक समन्वयक निर्मला नाग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति संगठन की बैठक लोहतर में आयोजित की गई थी बैठक में स्वास्थ्य समिति के महिला सदस्य उपस्थित थे जिसमें स्वास्थ्य स्वच्छता एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में मितानिन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई थी जिसमें महिलाओं को वर्तमान में मानसून आने के बाद विभिन्न प्रकार के रोगों के बचाव के संबंध में जानकारी दी गई इसके अलावा विभिन्न बीमारी मलेरिया उल्टी दस्त निमोनिया एवं अन्य बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई इसके अलावा वर्तमान में देश विदेश में चल रही कोरोनावायरस के संबंध में विशेष रूप से लोगों को जन जागरूकता अभियान के तहत सोशल डिस्टेंस सैनिटाइजर एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई स्वास्थ्य   समन्वयक पार्वती सोरी ने महिलाओं को बारिश को देखते हुए गर्म पानी के उपयोग मच्छरदानी का प्रयोग घर के आसपास गड्ढों में पानी जमा न होने दें अगर पानी होती है तो वहां मिट्टी तेल का छिड़काव करें एवं  विभिन्न प्रकार के सावधानी बरतने को कहा गया इसके अलावा ओ आर ए  घोल 
 का प्रयोग करें और सावधानी बरतें इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक गीता देहारी संध्या दकौशल्या जानकी जगबती रुकमणी सुनती सरस्वती गणेश्वरी एवं अन्य महिला संगठन के पदाधिकारी सदस्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।