दुर्गूकोंदल जिला आयुर्वेद अधिकारी के दिशा निर्देश पर एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय कोदापाखा के डॉक्टर के.वी गोपाल के मार्गदर्शन पर क्वारंटाइंन केंद्र मेडो़ बांगाचार पाऊरखेड़ा का निरीक्षण किया गया
(गैंदलाल मरकाम):- दुर्गूकोंदल जिला आयुर्वेद अधिकारी के दिशा निर्देश पर एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय कोदापाखा के डॉक्टर के.वी गोपाल के मार्गदर्शन पर क्वारंटाइंन केंद्र मेडो़ बांगाचार पाऊरखेड़ा का निरीक्षण किया गया
एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 15 दिनों के लिए औषधि एवं काढ़ा का वितरण किया गया साथ में होम क्वॉरेंटाइन के महत्व को समझाया गया ग्राम पाऊरखेड़ा में कोविड-19 बचाव का ब्रोशर पांपलेट वितरण कर जागरुक किया गया डॉक्टर के वी गोपाल की उपस्थिति में क्वॉरेंटाइन में रखे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों पर ध्यान देना आवश्यक है जिसमें योगा व्यायाम या कोई खेल घर का बना शुद्ध भोजन आंवला फल खाकर खट्टे फल हरी सब्जियां दाल गुड़ शुद्ध तेल गिलोय एलोवेरा तुलसी व अन्य आयुर्वेदिक पेय पदार्थ दूध दही लस्सी घी इत्यादि का प्रतिदिन सेवन करना रिफाइंड तेल बिल्कुल उपयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने आगे बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय कोदापाखा में संक्रमण से बचाव हेतु पैडल सेनीटाइजर स्टील का उपयोग प्रत्येक व्यक्ति व रोगी को करने की सलाह दी जाती है डिजिटल नान टच थर्मामीटर इन्फ्रारेट थर्मल द्वारा प्रत्येक व्यक्ति एवं रोगी का जांच की जा रही है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा नहीं हो रही है एवं जांच करने में आसानी व सुविधाजनक होती है श्री गोपाल ने आगे बताया कि शरीर की इम्युनिटी पावर को घटाने वाली चींजे जैसे उपयोग करने से हमें बचना चाहिए जैसे मैदा नान भटूरे बर्गर पिज्जा जलेबी समोसा कचौड़ी बिल्कुल भी ना खाएं शक्कर का उपयोग ना करें गुड़ एवं घर का बनाया हुआ भोजन करें बाहर का कोई भी जंक फूड ना खाएं एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना बंद करें कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल नहीं पिए पैकिंग वाली चीजें ना खाएं इम्यूनिटी पावर और सावधानी ही कोरोना जैसी वायरस से बचने का सही तरीका है औषधालय की कर्मचारी सविता कोमरे सोनाराम नेताम जगदीश मरकाम के अलावा सरपंच अनुज खरे एवं गुलाब बघेल उपस्थित थे

Comments
Post a Comment
Thank You