दुर्गूकोंदल अंचल में इन दिनों प्राकृतिक मशरूम निकलने लगे हैं बारिश का मौसम लगते ही प्राकृतिक व्यंजन मशरूम...
(गैंदलाल मरकाम):- दुर्गूकोंदल अंचल में इन दिनों प्राकृतिक मशरूम निकलने लगे हैं बारिश का मौसम लगते ही प्राकृतिक व्यंजन मशरूम भीम(भोढू) में उगने लगते हैं जो हमारे भोजन एवं शरीर को कई पोषक तत्व इन प्राकृतिक मशरूम से मिलते
हैं माना जाता है कि बरसात के समय काफी बारिश होती है जिससे भीम (भोढू) काफी तरह से भीग जाता है और इस भीम के अंदर प्राकृतिक व्यंजन की उत्पत्ति से मशरूम फुटू उत्पन्न होते है जिसे आहार के रूप में सेवन करते हैं और यह काफी स्वादिष्ट होता है इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन वसा आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं इन दिनों अंचल में 20 रुपये प्रति झुरी बिकता है इन प्राकृतिक मशरूम का शहर में काफी ज्यादा दर में बिक्री होता है ग्रामीण अंचलों में यह प्राकृतिक मशरूम मुफ्त में मिलते हैं जिसे ग्रामीण इकट्ठा करके चौक चौराहे या शहरों में अच्छे दाम में बिक्री करते हैं उन्हें इन मशरूम से कुछ पैसों की आमदनी होती।

Comments
Post a Comment
Thank You