आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल छात्रावास और आश्रम परिसर में वृहद स्तर पर मुनगा के पौधे रोपे गये इसके लिए वन विभाग के साथ महिला बाल विकास विभाग शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग मौजूद रहे।


(गैंदलाल मरकाम):- दुर्गुकोंडल 6 जुलाई 2020 को विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल छात्रावास और आश्रम परिसर में वृहद स्तर पर मुनगा के पौधे रोपे गये इसके लिए वन विभाग के साथ महिला बाल विकास विभाग शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग आज मुनगा दिवस के रूप में रोपण किया गया पूर्व मंडल भानुप्रतापपुर वन मंडला अधिकारी उप मंडला अधिकारी के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र दुर्गुकोंडल के वन परीक्षेत्र अधिकारी देवलाल दुग्गा के मार्गदर्शन में विकासखंड दुगकोदल के समस्त आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास स्कूल कुल 556 संस्था में लगभग 3000 पौधे एवं 3000बीज निशुल्क प्रदान किया गया वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री दुगा ने बताया है कि पौधा प्रदाय योजना के अंतर्गत स्कूलों आंगनबाड़ी आश्रम में निशुल्क पौधा स्कूलों में दी गई है विदित हो कि इस साल राज्य शासन ने 6 जुलाई को मूनगा दिवस घोषित करते हुए राज्य भर में मुनगा पौधारोपण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है विकासखंड में लगभग 3000 नंग पौधा स्कूलों में एवं3000 बीज निशुल्क प्रदान किया गया है जिसमें ब्लॉक में स्कूल आश्रम छात्रावास संचालित है सोमवार को अभियान में जनप्रतिनिधि अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक ग्रामीण भी इसमें शामिल होकर इस अभियान को कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना से जोड़कर यहां अभियान चलाकर पौधा रोपण किया गया इस अभियान में वन विभाग के सहायक परीक्षेत्र अधिकारी ए पी तिवारी पूरन सिंह बघेल सतीश ठाकुर वनपाल रामचरण नेगी तिहारूराम रावटे देवेंद्र देवांगन कानू लाल डे सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी इस अभियान से जुड़कर ब्लॉक के समस्त स्कूलों आश्रम आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा पेड़ प्रदाय किया जा रहा है इस योजना को सफल बनाने में महिला बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं और एक साथ सभी संस्थाओं में 6 जुलाई 2020 को वृक्षारोपण किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति