दुर्गुकोंडल के ग्राम पंचायत स्थित अटल चौक सोलर लाइट तीन चार महीनों से पड़ा है बंद।


(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंडल:- विकासखंड  मुख्यालय  दुर्गुकोंडल  के  ग्राम पंचायत स्थित  अटल चौक  पर स्थापित  अक्षय ऊर्जा के अंतर्गत  सार्वजनिक    स्थल  में सौर ऊर्जा सोलर लाइट दुर्गुकोंदल के सौंदर्यीकरण में इसका महत्वपूर्ण योगदान है जो कि हमारे दुर्गुकोंदल के बस स्टैंड अटल चौक के पास लगा हुआ है जो लगभग तीन चार महीने से बंद पड़ा है ग्रामीण अशोक जैन मुन्ना सिन्हा मंसाराम जैन दीपक सिन्हा ओम दुगा शेषधर पांडे विनोद पारख  राजकिशोर पारख एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया है कि अक्षय ऊर्जा के द्वारा स्थापित सोलर लाइट इसको कोई देखरेख करने वाला नहीं है पंचायत की ओर से भी सभी विद्युत पोल में लाइट लगाया गया था वो भी बन्द है जिससे पूरी रात दुर्गुकोंदल के मुख्य मार्ग में अंधेरा छाया में रहता है कोई कोई जगह ही ठीक है वही वर्तमान में बारिश के चलते और परेशानी बढ़ गई है अक्षय ऊर्जा के तहत सोलर लाइट बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है ग्रामीणों ने बरसात को देखते हुए सोलर लाइट को सुधार करने की मांग की है साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा दुर्गुकोंडल में स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की गई है इस संबंध में अक्षय ऊर्जा के अधिकारी भूपेंद्र गिलहरे कांकेर ने बताया कि अक्षय ऊर्जा के अंतर्गत सोलर लाइट तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी है जिसकी जानकारी है दो-तीन दिन में  सोलर लाइट चालू हो जाएगी ।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी लाभ दिलाने अनिता की उम्र के 32 सावन कैसे बीते उसे...पता नहीं चला बच्चों की तोतली बोली और उनकी मुस्कान ही अब उसकी जिन्दगी का हिस्सा

नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।

हिंदू मंदिर को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शिवसेना।