प्रवासी मजदूरों का काउंसलिंग सह रोजगार कार्यक्रम सम्पन्न


(रोहित साहू) सुकमा:- कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशन में लाॅकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से लौटे जिले के प्रवासी श्रमिकों को उनकी कुशलता और योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रमिक रोजगार कार्यक्रम  एक जुलाई से छः जुलाई तक आयोजित किया गया। जिले के तीनों विकासखण्डों के लगभग 4000 प्रवासी श्रमिकों का स्किल मैपिंग किया गया। 


उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के कारण घोषित लाॅकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से वापस आये जिले के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीनों विकासखण्डों में 6 दिवसीय रोजगार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन के पहल पर जिले के हाई स्कूल बुडदी, पीआरसी भवन कोन्टा, पंचायत भवन कुन्दनपाल छिन्दगढ़, पंचायत भवन केरलापाल, पोटाकेबिन एर्राबोर, पंचायत भवन कुकानार, हाई स्कूल गादीरास, मंगल भवन दोरनापाल, पंचायत भवन तोंगपाल में नियोजन हेतु काउंसलिंग किया गया। श्रमिकों को श्रम विभाग, जिला रोजगार, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ,उद्योग विभाग, अत्ंयावसयी, कृषि विभाग एवं सीईओ जनपद पंचायत द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कुशलता एवं योग्यता के अनुसार प्रवासी श्रमिकों का काउंसलिंग नियोजन हेतु कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी लाभ दिलाने अनिता की उम्र के 32 सावन कैसे बीते उसे...पता नहीं चला बच्चों की तोतली बोली और उनकी मुस्कान ही अब उसकी जिन्दगी का हिस्सा

नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।

हिंदू मंदिर को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शिवसेना।