जिला शिक्षा अधिकारी जी ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान
(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंदल:- आज दिनांक 10,07,2020 को विकास खण्ड मुख्यालय दुर्गुकोंदल में 80 % से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों व संस्था प्रमुख का राकेश पाण्डेय जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।विकास खण्ड में हायर सेकण्डरी स्कूल तरहुल से 93% लेकर प्रथम स्थान डोमेश्वरी भूआर्य द्वितीय स्थान पर वंदना दीवान हायर सेकंडरी स्कूल मेड़ो तथा तृतीय स्थान पर रही।इस विकासखण्ड़ में 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 07 संस्था के कुल 20 बच्चे है।
जिसमे सर्वाधिक 04 विद्यार्थी हायर सेकण्डरी मेड़ो से।इस कार्यक्रम का आयोजन खण्ड़ शिक्षा अधिकारी दुर्गुकोंदल केशव साहू,सहायक खण्ड़ शिक्षा अधिकारी अंजली मंडावी,खण्ड़ स्रोत समन्वयक राम रतन यादव जी के निर्देशन में आयोजित किया गया है,बच्चो को उच्च कक्षा के अधिक अंक अर्जित करने हेतु प्रोत्साहन मिले।इस अवसर पर विकास खण्ड़ के समस्त संस्था के प्राचार्य व संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
Thank You