भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुर्गूकोंदल के द्वारा आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म दिवस 6 जुलाई को मनाया गया।
(गैंदलाल मरकाम) दुर्गूकोंदल:- भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुर्गूकोंदल के द्वारा आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म दिवस 6 जुलाई को मनाया गया। तत्पश्चात भाजपा मण्डल दुर्गूकोंदल की संगठन बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रभारी जिलाध्यक्ष श्री हलधर साहू जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार को दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की असफलताओं को समस्त शक्ति केंद्र के पोलिंग बूथों में जन जन तक पहुंचाये।स्वागत भाषण में मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता महान चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यो को बताया। जिसमें उपस्थित मण्डल अध्यक्ष पीलम नरेटी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष(ज,प, सदस्य) देवेंद्र टेकाम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सकुंतला नरेटी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज दुग्गा, मीडिया प्रभारी मोहन नेताम, ज.प. उपाध्यक्ष मनिषा मंडावी ज.प.सदस्य नागसाय तुलावी, सरपंच धनसिंह ध्रुव, सरपंच कृष्णा दुग्गा, सरपंच प्रतिनिधि अजित दुग्गा, विरेन्द्र देहारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment
Thank You