5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर हंगामा, सुकमा के नागरिकों ने किया पुतला दहन।


(रोहित साहू) सुकमा:- नगर पंचायत कोन्टा अंतर्गत ०5 वर्ष को नाबालिक आदिवासी कन्या के साथ आरोपी संदीप नायडू उम्र-27 वर्ष द्वारा दुष्कर्म किया गया, जहां आरोपी एक किराना दुकान संचालक, के द्वारा सामान लेने आई ०5 वर्ष की नाबालिक को चॉकलेट के बहाने बहला फुसला कर दुष्कर्म किया गया । आरोपी को कोन्टा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है,


संदीप नायडू जो कि पी. विजय नायडू का भतिजा होने के वजह से खुले आम दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया, चूँकि पी विजय नायडू तथाकथित समाज सेवक का चोला पहनकर वर्ष 2००6 से आज तक तथा सलवा जुडूम के समय भोले-भाले आदिवासियों का बारम्बार शोषण किया, एवं पी. विजय नायडू को शासन द्वारा सुरक्षा गार्ड प्रदाय किया गया है, जिसक बलबुते दुरूपयोग करते हुए जुआ सट्टा, मुर्गा बाजार सट्टा, आदिवासियों को नक्सलियों के नाम से धमकाना, प्रताढ़ना इत्यादि असामाजिक कार्य करता है, कोन्टा थाना में इसके ऊपर 11 मामले दर्ज है ।


जिसके चलते सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक में 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए छेड़छाड़ मामले को लेकर आज सुकमा नगर में नेता पी. विजय के भतीजे की खिलाफ नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया।
जहा जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाने और पुतला दहन भी किया गया।
जिसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति