नगर पालिका के वार्ड 4 बँग्लापारा जहाँ पालिका अध्यक्ष का वार्ड है वहाँ के वार्डवासी कांग्रेस सरकार से बुरी तरह से ..
(गैंदलाल मरकाम):- नारायणपुर नगर पालिका के वार्ड 4 बँग्लापारा जहाँ पालिका अध्यक्ष का वार्ड है वहाँ के वार्डवासी कांग्रेस सरकार से बुरी तरह से आक्रोशित है उन्होंने आज नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन को बुला कर अपनी सारी समस्याओं से अवगत कराया
प्रमुख समस्या सुन हमने उनसे परेशान नही होने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया और अगर समस्या का समाधान नही होता है तो आने वाले दिनों में बड़ी आंदोलन कर मांग पूरा करवाया जाएगा जिसे सुन वार्डवासियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
1 नजूल कब्जाधारी जो वर्षो से काबिज है उनसे लाखो रुपये में राशियां मांगी जा रही है (जबकि भाजपा शाशन ने निशुल्क दिया गया था) अब कांग्रेस सरकार पैसा मांग रही जो देने में सक्षम नही है।
2 भागीरथी नल जल योजना जो निशुल्क है उसका पैसा मंगा जा रहा है जिससे वार्डवासियों में आक्रोश है।
3 बँग्लापारा में काली मंदिर की जगह को जो ग्राम सभा मे पारित था नगर सेना द्वारा घेरे जाने से आक्रोश।

Comments
Post a Comment
Thank You