नारायणपुर : चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के लिए जिले में 21 00 से ज्यादा किसानों को 9 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण दिया गया।


(गैंदलाल मरकाम)नारायणपुर:-  सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं अन्य बैंक की ओर से खरीफ फसल 2020-21 के लिए 2152 किसानों को खेती-किसानी के लिए 9 करोड़ 2 लाख 66 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें सहकारी केन्द्रीय बैंक से  2095 किसानो को 6 करोड़ 62 लाख 52 हजार रूपए नकद और 2 करोड़ 4 लाख 99 हजार रूपए हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया है। इसी प्रकार अन्य बैंक द्वारा 157 किसानो को 35 लाख 15 हज़ार रुपए नक़द और वस्तु के रूप में दिए । खरीफ फसल के लिए यह ऋण 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 में दिए गए है । चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। रबी फसल के लिए भी किसानों को ऋण प्रदाय किया जाएगा।

  अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2019-20 में अप्रैल 2019 से 3I सितम्बर  2019 तक  2721 किसानों को खेती-किसानी के लिए 9 करोड़ 69 लाख 65 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें से 6 करोड़ 89 लाख 29 हजार रूपए नकद और 2 करोड़ 80 हजार 36 रूपए हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2018-19 में इसी सीजन में 1863 किसानों को 7 करोड़ 21 लाख 79 हजार रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 5 करोड़ 41 लाख 43 हजार रूपए नगद और 1 करोड 80 लाख 36 हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। रबी फसल के लिए भी किसानों को ऋण प्रदाय किया जाएगा।
वर्ष 2019-29 में जिले की सहकारी बैंक नारायणपुर शाखा के अन्तर्गत 924 किसानों को 1 करोड़ 81 लाख 18 हजार रूपए एडका में 659 किसानों को 1 करोड़ 42 लाख 53 हजार रूपए, बेनूर के 593 किसानों को 2 करोड़ 8 लाख 87 हजार रूपए और छोटेडोंगर के 517 किसानों को 1 करोड़ 3 लाख 72 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण का वितरण किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति