जिले मे अच्छी बारिश से किसानों के खिले चेहरे खरीफ-2020 में अब तक 75 फीसदी से ज्यादा हुई बोनी


(गैंदलाल मरकाम):- नारायणपुर जिले में अब तक अच्छी बारिश होने से किसानों के चहरे खिले हुए है। किसानों ने खरीफ-2020 में लगभग 75 प्रतिशत बोनी पूरी कर ली है। कृषि विभाग द्वारा जिले में तकरीबन 60000 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के विरूद्ध अब तक लगभग 45 हजार हेक्टेयर में किसानों द्वारा खरीफ मौसम की धान, मक्का, दलहन और तिलहन फसलों की बुआई पूरी की जा चुकी है। पिछले साल इस अवधि में बोनी का प्रतिशत कम था। नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 6 जुलाई तक 407 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस दौरान सबसे ज्यादा 432 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है। ओरछा विकासखंड में 382 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। जिले में किसानों द्वारा धान रोपाई का काम किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।