14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर आप ने किया प्रदर्शन*- नरेन्द्र नाग , आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर।


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर  ने  राम मंडली चौक बिंजली मे  14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति और प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर  आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी दुवारा  3 जुलाई से कर रहे आमरण अनशन के समर्थन  आज शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया ।

जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा दस्तावेज सत्यापन कार्य पूर्ण हुए  6 माह हो गये,  लेकिन अब तक एक भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नही मिल पायी है । सहायक शिक्षक , शिक्षक ,विज्ञान सहायक शिक्षक , व्यायाम शिक्षक  के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य को 6 माह पूर्ण होने को जा रहा है ,लेकिन अब तक उनका पात्र- अपात्र सूची नहीं निकाला गया है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा लेकिन उन्हें समय नही दिया गया , जिसके कारण वो 3 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठ गए ।7 जुलाई को  प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल भी कोमल हुपेंडी के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए और कल उनकी तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा ।

ब्लाक उपाध्यक्ष रोहित नाग  का कहना है , आम आदमी पार्टी ज़िला नारायणपुर  ने भी कोमल हुपेंडी के दुवारा किये गए आमरण अनशन के समर्थन में तारीख 6जुलाई  को 1 दिन का उपवास किया । प्रदेश महिला विंग, यूथ विंग, श्रमिक विकास संगठन विंग,  आरटीआई विंग ने रायपुर अनशन स्थल पर 1 दिन का उपवास रखा ।
 युथ विंग के ब्लाक अध्यक्ष  सन्नी गावडे  ने कहा कि प्रदेश में 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द हो एवं  सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए । इसपर सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे और प्रदेश के युवाओं को बताएं - इन - इन विभागों में इतनी वेकैंसी खाली है और इस तय सीमा में ये वेकैंसी भर दी जाएगी ।

 युथ विंग के जिला  अध्यक्ष योगेश  दुग्गा ने कहा -जब तक सरकार से इन दो मुद्दों पर कोई ठोस आश्वासन लिखित में प्रदेश के युवाओं को और आम आदमी पार्टी को नहीं मिल जाता , हमारा अनशन और आंदोलन जारी रहेगा ।
आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित आंदोलन के इन दोनों मुद्दों पर अपना समर्थन देने के लिए पार्टी दुवारा एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है, जिसका नंबर है 6263230333 हैं। इस नंबर पर  मिसकॉल करके प्रदेश के सभी लोग  इन 2 मुद्दों पर अपना समर्थन दे सकते हैं । आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग व जिला  युथ विंग के अध्यक्ष योगेश दुग्गा ब्लाक अध्यक्ष सन्नी गावडे ब्लाक उपाध्यक्ष रोहित नाग कोषाअध्यक्ष दिलीप नाग जिला महामंत्री योगेश गोटा अनिल नाग 
जिला सचिव  महेन्द हिडको जिला युथ विंग के उपाध्यक्ष  लोकेश बेसरा दीपक नाग मनीष नेताम सुरजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष व साथ ही अंतागढ के ब्लाक अध्यक्ष नीलू समरथ सुनहरे हिडको प्रकाश पटेल संतोष नाग व अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित थे


जिला मीडिया प्रभारी अमन नाग
आम आदमी पार्टी 
 जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति