शिवसेना द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा..


(गैंदलाल मरकाम) भानुप्रतापपुर:- शिवसेना द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा क्योंकि 14 जुलाई को ही शिवसेना के प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार ने अविभाजित मध्यप्रदेश में शिवसेना छत्तीसगढ़ की रायपुर मैं स्थापना की एवं अपने साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य गठन का सपना देखा और उस सपने को निरंतर संघर्ष के माध्यम से पूरा भी किया शिवसेना छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शिवसेना द्वारा पूर्व में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण ,रक्तदान शिविर, साफ-सफाई, महापुरुषों के मूर्ति की साफ-सफाई ,अस्पतालों में फल वितरण , वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम आदि में सेवा कार्य किया जाता रहा है किंतु इस वर्ष पूरे देश भर में आई कोरोना बीमारी के कारण एवं उससे उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों के कारण शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में वृक्षारोपण आयोजन किया गया है एवं जो शिवसेना कार्यकर्ता मानव सेवा हेतु अपना नेत्रदान , देहदान करना चाहते हैं उनसे इस अवसर पर संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। सहदेव को राम शिव सेना उपाध्यक्ष भानूप्रतापपुर

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।