सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग।


(गैंदलाल मरकाम):-
सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग

टीचर्स एसोसिएशन ने डीईओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर - छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री गणेश सिंग,प्रदेश प्रचार मंत्री उमेश रावत जिलाध्यक्ष अजय तिवारी जिला सचिव दयाल यादव राकेश सोनी,तिजूराम कुमेटी सहित पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 1अप्रैल 2020 की स्थिति में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, एवं उच्च वर्ग शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, व्यायाम शिक्षक एलबी एवं शिक्षक एलबी एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी की जाय किन्तु अभी तक सूची जारी नहीं की गई है। जबकि नारायणपुर जिले में करीब 360 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद रिक्त हैं विकासखंड कार्यालय से सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची डीईओ कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है किंतु डीईओ कार्यालय से वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है शीघ्र वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी गई ।

अजय तिवारी
जिलाध्यक्ष
दयाल यादव
जिला सचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़

गैंदलाल मरकाम संवाददाता के साथ स़ंतनाथ उसेंडी की रिपोर्ट.

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई तक चलेगी मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू...