चवेला में निर्धारित मात्रा से कम दे रहा है चावल, मिट्टी तेल भी अधिक दाम बिक्री लोगों ने की शिकायत


गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348

चवेला में निर्धारित मात्रा से कम दे रहा है चावल,  मिट्टी तेल भी अधिक दाम बिक्री लोगों ने की शिकायत

कांकेर/भानुप्रतापपुर। लाॅकडाउन में गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को सराकर के योजना के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रही है। कही कम चावल तो कही मिट्टी तेल अधिक दाम में बेचा जा रहा है। अपको बता दे की ऐसा ही मामला उचित मूल्य की दुकान चवेला का आ रहा है।
    प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए अप्रैल से जून तीन माह तक निःशुल्क चावल वितरण किया जा रहा है व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हितग्राहियों को तीन माह का चावल और एक किलो चना निःशुल्क बांटा जाना था इसमें सेल्समेन के द्वारा कई लोगों को कम चावल तो कई लोगों को निशुल्क चना नहीं दिया है।

     हितग्राही फुलकुंवर चालकी ने बताया 4 मई को जून माह का राशन दिया इसमें मुझे केवल 90 किलो चावल दिया गया जबकि मुझे गरीब कल्याण अन्न योजना के साथ मिलाकर मुझे 170 किलो चावल मिलना था और मैने मिट्टी तेल खरीदी इसमें 38 रू प्रतिलीटर लिया जबकि कि मिटटी का दाम इस समय 28 रूपये था। दुसरा हितग्राही तामेश्वरी यादव, ईतवारिन प्रधान ने बताया हमे भी निर्धारित मात्रा से कम चावल  दिया है कुछ जानकारी लेने से सेल्समेन के द्वारा सही जवाब नहीं दिया जाता है। हितग्राही फुलबाई बंजारे, अकलू बंजारे ने बताया हमने दो  दो लीटर मिटटी तेल लिये दोनों से 80 - 80 रूपये लिया गया इस प्रकार निर्धारित दाम से अधिक में दिया गया। इस समय मिटटी तेल का दाम 28 रूपये प्रति लीटर था। इसी प्रकार कई हितग्राहियों का शिकायत है महिला व अन्य हितग्राहियों ने जांचकर कार्रवाही की मांग की है।
  कम सदस्य वाले हितग्राहियों ने भी  चावल दिलाने की मांगा की है, जिसमे हितग्राही शकुनता प्रधान, रामीन बाई सिन्हा, उर्वसी सिन्हा, संतोषी नेताम, रजाई बाई यादव, फूलबाई बंजारे ने बताया हम लोगो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जो तीन माह का बोनस चवाल दिया जाता है वह चार हितग्राही से कम सदस्य वाले कार्ड धारियों को नहीं मिल रहा है ये हितग्राहियो ने सभी बोनस का चावल देने की मांग की है। अब देखने को यहां हैं कि खबर चलने के बाद प्रशासन के द्वारा  कोई कार्यवाही की जाती  हैं कि नही, उन गरीब परिवारो को सही मात्रा में राशन मिल पता  है कि नही और सेल्समेन के ऊपर कोई कार्यवाही होता है  कि नहीं।।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति