प्रतिबंद के बाद भी लखों लाल ईट का निर्माण हो रहा, खनिज विभाग को लखों का नुकसान हो रहा,


गैंदलाल मरकाम कांकेर
की रिपोर्ट.9407674378

प्रतिबंद के बाद भी लखों लाल ईट का निर्माण हो रहा, खनिज विभाग को लखों का नुकसान हो रहा,

कांकेर/भानुप्रतापपुर। क्षेत्र में धड़ल्ले से लाल ईट भट्ठे चल रहे है। और इसके लिए शासन प्रषासन की ओर से कुछ भी कार्यवाही नहीं हो रही है। ईठ माफिया लाखों ईंट बनाकर बेच रहे है। और सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है। खनिज विभाग राजस्व विभाग के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से ईट ठेकेदारों के हौसले बुलंद है।
    ग्राम पंचायत चवेला में दूसरे गांव के ठेकेकार आकर लाखों लाल ईट का कारोबार चला रहा है। और इसका ग्राम पंचायत को जानकारी तक नहीं, पंचायत भवन से लगभग 500 मीटर के दूरी में यह ईट निर्माण का कार्य काफी दिनो से चल रहा उसके बाद भी ग्राम पंचायत के द्वारा ईट ठेकेदार से किसी प्रकार का जानकारी तक नही लिये। जिससे ठेकेदार बे खौफ लाखों ईट बनाकर बेचे देते है। और ईंट पकाने भूसा के साथ लकड़ी का भी जरूरत होती है। इसके लिए क्षेत्र के जंगन भी तेजी से काटे जा रहे है। लेकिन उसे कोई देखने वाला नहीं है। वनों के नुकसान के साथ साथ खनिज विभाग को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं राजस्व, खनिज विभाग की घोर लापरवाही के चलते जंगह और जमीन नष्ट हो रही है। चोरी छिपे बन रही ईंट का सबसे बड़ा उपयोग भी सरकारी निर्माण कार्यो में हो रहा है।
    ग्राम पंचायत चवेला के सरपंच सचिव को इस ईट भट्ठो के बारे में पूछे जाने पर  कहा गया कि हमको ईट निर्माण के बारे में किसी प्रकार का जानकारी नहीं है न ही ग्राम पंचायत से किसी प्रकार का एनओसी या अनुमति लिया है। ईट निर्माण करने के संबंध में न ही खनिज विभाग से लाल ईट निर्माण करने के लिए अनुमति लिया है। उसके बाद भी बे खौफ लाखों का ईट निर्माण किया जा रहा है। न कोई प्रषानिक अमला डर नही न गांव वालों का।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति