दुर्गुकोंदल:- जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ किरण तिग्गा के निर्देशानुसार डॉ के वेणुगोपाल आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा द्वारा ग्राम कोदापाखा साप्ताहिक बाज़ार में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रसायन युक्त औषधि, त्रिकटु काढ़ा वितरण किया गया


गैंदलाल मरकाम संवाददाता
दुर्गुकोंदल की रिपोर्ट.9407674348

दुर्गुकोंदल:- जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ किरण तिग्गा के निर्देशानुसार डॉ के वेणुगोपाल आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा द्वारा ग्राम कोदापाखा साप्ताहिक बाज़ार में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रसायन युक्त औषधि, त्रिकटु काढ़ा वितरण किया गया

 साथ ही साथ कोरोना कोविड 19 के बचाव हेतु पंपलेट का वितरण एवं सुरक्षा के उपाय भी बताए जैसे मुंह को ढकना, मास्क से या फिर गमछे से, सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं समय-समय पर हाथों की धुलाई करने की सलाह या सेनेटाइज करने की सलाह दी गई व इम्म्युनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म व गुनगुने जल।का सेवन, भोजन में हल्दी,लहसुन ,धनिया का सेवन व काढा बनाने की विधि बताया गया।साथ ही मरीजों से ना डरने की बात कही गई और यह भी कह गए कि हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़ेंगे और जीतेंगे।डॉ के वेणुगोपाल ने कहा कि यह अभियान सतत जारी रहेगा,जब तक क्षेत्र कोरोना कोविड से मुक्त नही हो जाता। इस मंडराते खतरे को देखते हुए योग शिक्षक संजय वस्त्रकार ने आव्हान किया है कि अब हमें मास्क को अपनी आदत में शामिल कर लेना चाहिए, साथ ही साथ शारीरिक दूरी का भी शत-प्रतिशत पालन करना पड़ेगा कोरोना वायरस बातचीत के दौरान मुंह से निकलने वाले फ्लूड से फैलता है इसलिए हर 2 घंटे में साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोने या सेनीटाइज की आदत हमें जारी रखना ही होगा साथ ही साथ मास्क की अनिवार्यता को समझना होगा। महत्वपूर्ण यह है कि संक्रमण के लिए कम से कम 100पैथोजेन वायरस की संख्या जरूरी है। इस संक्रमण से बचाव के लिए हमारी इम्यूनिटी वैक्सीनेशन जलवायु व अन्य कारण काफी प्रभावित करता हैं इम्यूनिटी के लिए हमें दैनिक जीवन चर्या में योग प्राणायाम आसन कम से कम 30 मिनट अभ्यास व चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अलावा जीवन  व जीविका हेतु सावधानी जैसे भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचे, हाथ ना मिलाएं, नमस्ते सबसे बेहतर अभिवादन है। किसी के साथ भी भोजन पानी और ऑफिस स्टेशनरी साझा ना करें ।गीली उंगलियों से या थूक से पेज व  नोट आदि को न पलटे, हाथों पर कफ़ न आने दे खासते या छीकते समय  कोहनी, टिशू पेपर या रुमाल का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करे।इस अभियान में
आयुर्वेदिक औषधालय के कर्मचारी सविता कोमरे ,सोनाराम नेताम ,जगदीश मरकाम लगातार  सक्रिय सहयोग दे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।