गांवों में शिक्षक ग्रुप बनाकर ले रहे ऑफलाइन वर्चुवल क्लास मकसद एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो



गैंदलाल मरकाम संवाददाता
के साथ संतनाथ उसेंडी की रिपोर्ट.
जिला नारायणपुर से।

गांवों में शिक्षक ग्रुप बनाकर ले रहे ऑफलाइन वर्चुवल क्लास
मकसद एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो

नारायणपुर आज संपूर्ण विश्व इस भयानक वायरस से डरा हुआ है। ऐसे में समय में बच्चों की पढ़ाई चिंता का विषय बना हुआ है इस स्थिति को निपटने के लिए राज्य शासन की ओर से पढ़ाई तुम्हर द्वार ऑनलाइन क्लास बच्चों के लिए यह क्लास बहुत ही आवश्यक हो गया है क्योंकि ऐसे समय में बच्चे घर पर ही रह कर अध्ययन कर सकें। राज्य शासन के निर्देशानुसार संकुल में वर्चुअल क्लास का गठन कर बच्चों को ऑनलाइन अध्ययन कराया जा रहा है जो बच्चों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है साथ ही बच्चों के जो भी शंका हो उसे तुरंत शिक्षकों के द्वारा हल किया जाता है संकुल केंद्र जम्हरी के संकुल समन्वयक श्री अजय डहरिया जी और ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कोडोली में पदस्थ देवेंद्र देवांगन के द्वारा वर्चुअल क्लास को कैसे रोचक बनाया जाए इस विषय पर चर्चा कर संकुल में एक प्रतियोगिता रखा गया इस प्रतियोगिता का नाम आज के हमारे नायक इसमें एक विद्यार्थी को लेना है और एक बेस्ट टीचर को जो 10 प्रश्नों में से सबसे अधिक सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी और शिक्षक को सुनना चुनना था इसमें उच्च प्राथमिक शाला बोरंड के कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी धनेश्वरी धनेलिया और शिक्षकों में श्री बी एस देहारी सर प्रथम रहे संकुल केंद्र जम्हरी के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं 15 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन रखा जाना है। इस प्रतियोगिता का मात्र उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करना । इस प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों में अध्ययन के प्रति लगाव हो और घर पर ही रह कर अपने विषय की समझ विकसित कर सकें इस प्रतियोगिता का नाम आज के हमारे नायक रखा गया है इस प्रतियोगिता में संकुल के शिक्षक श्री माधवराम पात्र ,जागेश्वर पात्र ,सामनाथ पटटावी ,सगनाथ मंडावी ,जयंत नाग, श्रीमती रसनी मंडावी ,श्रीमती किरण देवांगन ,श्रीमती पुष्पा देवांगन ,श्रीमती पूर्णिमा नाग ,मोहन पटेल जी, अशोक उयके , परमानंद नाग, अशोक भोयर, दिनेश देहारी कमलू मेटामी और संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए।
इस आनलाईन क्लास का संचालन देवेंद्र देवांगन द्वारा अपने घर पर ही रह कर किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति