दुर्गुकोंदल:- जिला कांकेर विकासखंड दुर्गुकोंदल में कोरोना कोविड 19से संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है


गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल कांकेर की रिपोर्ट.
समाचार एंव विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे वाटसाफ.9407674348

दुर्गुकोंदल:- जिला कांकेर विकासखंड दुर्गुकोंदल में कोरोना कोविड 19से संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है


31 मई को पुनः24 वर्षीय युवक का कोविड 19 पॉजिटिव होने की पुष्टि CMHO डॉ जे एल उइके ने की । उक्त युवक हिंगनझर के प्राथमिक शाला क्वारन्टाइन सेंटर में रखा गया था।
 विदित हो कि दुर्गुकोंदल खंड में प्रवासी मजदूरों में बांद्रा मुंबई से आने वाले युवकों का कोविड19 सैंपल जांच में ज्यादातर परिणाम पॉजिटिव आ रहे हैं ।उक्त युवक 14 मई को मुंबई बांद्रा से आया था।लगातार इस तरह संक्रमित मरीजों के मिलने से दुर्गकोंन्दल का एक बेल्ट इरागांव से लेकर पर्रेकोड़ो तक दहसत का माहौल बना हुआ है ।अभी तक खंड के छह क्वारन्टाइन केंद्रों से कोरोना संक्रमित मिले हैं ,औरों के 6 केंद्र की आपस में दूरी 5 किलोमीटर है जैसे इरागांव, दमकसा, पुजारीपारा, हाटकोंन्दलऔर अब हिंगनझर। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करके इनके 5 किलोमीटर के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है।इस निर्धारण के साथ ही उक्त केंटेन्मेंट जोन को पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है जहां पर लोगों के आवश्यक चीजों व सामग्री की पूर्ति गांव वालों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एल फ़ाफा ,ग्राम पंचायत क्षेत्र के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक को ग्रामीणों की आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभा रहे है, किंतु खतरा इनके सिर पर भी मंडरा रहा है इस मंडराते खतरे को जीवन के लिए व जीविका हेतु सावधानी जैसे भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचे, हाथ ना मिलाएं, नमस्ते सबसे बेहतर अभिवादन है। किसी के साथ भी भोजन पानी और ऑफिस स्टेशनरी साझा ना करें ।गीली उंगलियों से या थूक से पेज व नोट आदि को न पलटे, हाथों पर कफ़ न आने दे खासते या छीकते समय कोहनी, टिशू पेपर या रुमाल का इस्तेमाल अवश्य करें ।विकासखंड के अंतर्गत संक्रमित मरीजों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगाला जा रहा व सम्पर्कित लोगो का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है व उन्हें क्वारन्टाइन सेंटर में या होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दिया गया है।तहसीलदार लोमेश मिरी क्षेत्र के जनता को कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय व स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह मानने जागरूक कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति