ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत कोदापाखा में पिछले दिनों बेंगलोर और महाराष्ट्र से आये प्रवासी मजदूरों को 14 दिन का आइसोलेशन में रखा गया था


गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348

दुर्गुकोंदल: ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत कोदापाखा में पिछले दिनों बेंगलोर और महाराष्ट्र से आये प्रवासी मजदूरों को 14 दिन का आइसोलेशन में रखा गया था और इन प्रवासी मजदूरों  का जांच रिपोर्ट स्वस्थ विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भेजा गया था और भेजे गए सेंपल से नेगेटिव रिपोर्ट आने से विभाग सहित क्षेत्र के लोगों में काफी  उत्साह बनी हुई है।इन दिनों ब्लॉक में नए-नए करोना पॉजिटिव केस मिलने से सभी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन कोदापाखा हायर सेकेंडरी स्कूल में रखे गए 3 प्रवासी मजदूरों का सैंपल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से गांव सहित क्षेत्र के लोगों का भय दूर हो गया है।क्योंकि भारत के महाराष्ट्र राज्य में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।और इन 3 प्रवासी मजदूरों में एक महाराष्ट्र निजी कंपनी में काम करने गया हुआ था जिस कारण से डर का माहौल बना हुआ था इस संबंध में ग्राम स्वास्थ्य संयोजक श्री छोटेलाल नेताम ने बताया की 9 और 16 मई को कोदापाखा पंचायत के 3 प्रवासी मजदूर अपने गांव लौटे थे जिन्हें पंचायत द्वारा 14 दिन की आइसोलेशन स्कूल भवन में रखा गया था जिनकी उचित देखभाल पंचायत विभाग ग्राम कोटवार स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूली कर्मचारी कर रहे थे।उन्होंने आगे बताया कि इन तीनों प्रवासी मजदूरों का जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भेजा गया था वहां से इनकी नेगेटिव रिपोर्ट आई उसके बाद 31 मई को स्वस्थ विभाग दुर्गुकोंदल की टीम द्वारा फिर से जांच करके प्रवासी मजदूरों को शपथ पत्र में हस्ताक्षर करवा कर 14 दिन की होम  आइसोलेशन में रहने के लिए निर्देश कर छोड़ा गया।उन्होंने आगे बताया की दो युवक बेंगलुरु एवं एक युवक महाराष्ट्र निजी कंपनी में काम करने के लिए गया हुआ था स्वास्थ्य विभाग दुर्गुकोंदल टीम सरपंच प्रतिनिधि संपत नरेटी सचिव आत्मा राम मरकाम जनपद  सदस्य देवलाल शिक्षक डी आर खरे और मिलन सिंह देहारी के उपस्थिति में प्रवासी मजदूरों को छोड़ा गया।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति