केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को युवासेना राज्य सचिव डॉ. अरुण पाण्डेय् ने लिखा पत्र
सड़क दुर्घटना के घायल के निःशुल्क उपचार एवं मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति बीमा लाभ की मांग_
(गैंदलाल मरकाम):- छत्तीसगढ़ । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मोटर दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार आरंभ करने की योजना आरंभ करने पर विचार करने का सुझाव देते हुए युवासेना छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय् ने पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र में लिखा हैकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु केंद्र व राज्य सरकारें लगातार प्रयासरत रहती हैं। बावजूद इसके लगातार प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इन सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मुख्यतः दो कारण होते हैं। प्रथम लापरवाही पूर्वक वाहन चालान तथा दूसरा नशे के हालत में वाहन चालान। सड़क दुर्घटना के पश्चात मुख्यतः दो तरह की विषम परिस्थितियों का सामना दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति या / और उनके परिजनों को भुगतनी पड़ती है।
अ). दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु हो जाना
ब). दुर्घटना में व्यक्ति का अपाहिज़ हो जाना
प्रथम परिस्थिति में व्यक्ति की मृत्यु हो जाये तब उसपर आश्रित जनों तथा दूसरी परिस्थिति में उसके उपचार हेतु परिजनों पर भारी भरकम ख़र्च का बोझ पड़ता है।
शिवसेना ने युवानेता डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत यह सुविचारित भी है। सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों का उपचार निःशुल्क किया जाना चाहिए तथा ऐसी हितकारी योजना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण जैसी संस्था को स्कीम कार्यान्वित करने का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार हेतु फंड सृजित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से बिक्री किए जाने वाली नशे/मादक सामाग्रियों में अतिरिक्त कर जोड़ा जाना चाहिए, साथ ही वाहन इंश्योरेंस कंपनी को भी दुर्घटना के बाद उपचार का ख़र्च वहन करने शामिल किया जाना चाहिए। इसी तरह पेट्रोलियम पदार्थ की विक्रय करने वाली एजेंसियों को भी अपने पेट्रोलियम पदार्थ के निश्चित मात्रा की बिक्री पर अपने ग्राहकों के लिए बीमा क्षतिपूर्ति जारी करने पर बल देना चाहिए। इस तरह एकत्रित फंड का उपयोग सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के उपचार के लिए एवं दुर्घटना में जान गवां चुके व्यक्तियों के परिवारजनों या घायलों की क्षतिपूर्ति के भुगतान के लिए किया जाए। स्कीम के प्रस्तावित तौरतरीकों की रूपरेखा इस प्रकार बनाई गई है कि उनकी भुगतान क्षमता चाहे जो हो, सभी व्यक्तियों को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस गंभीर समस्या की तरफ़ सरकार का ध्यान केंद्रित करते हुए उपचार हेतु भुगतान की क्षमता चाहे जो हो, सभी को गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने की मांग युवासेना द्वारा सरकार से किया गया है।
युवासेना - छत्तीसगढ़ राज्य सचिव के निर्देशानुसार राज्य भर के युवसैनिकों की तरफ़ से सरकार से निवेदन किया गया हैकि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मोटर दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार आरंभ करने हेतु राष्ट्रीय व राजकीय स्तर पर योजना क्रियान्वित किया जाए और इसतरह गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए एक आपातकालीन फंड की व्यवस्था पर आगे विचार करने की बात कही है।
ज्ञात होकि यह ज्ञापन राज्य भर के युवसैनिकों ने अपने ज़िला एवं ब्लॉक मुख्यालय में भी दिया है।
आदि उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment
Thank You