सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करते 7 घंटे चले ऑपरेशन सफल सर्जन डाँ.आदित्य केकती- जिला चिकित्सालय नारायणपुर


(गैंदलाल मरकाम)नारायणपुर :- कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है. कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो मरीजों की सेवा कर उन्हें दूसरा जीवन देते है. जब कोई मरीज बीमार होकर मुसीबतों से घिर जाता है तो ऐसे समय में डॉक्टर ही उसे मुसीबत से निकालकर बाहर लाते हैं।
हालाकि सभी डॉक्टर ऐसे नहीं होते, कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते है जो निष्ठा पूर्वक दिन-रात मरीजों की सेवा करते है| आज हम बात कर रहे है, डॉ आदित्य केकती जो   रायपुर जिले  के रहने वाले हैं जिला अस्पताल नारायणपुर में वर्ष 2012 से  पदस्थ है    और उन्होंने नारायणपुर में रहते हुए हैं अपनी पीजी की पढ़ाई के लिए रायपुर गए और वर्ष 2019 में वापस जिला  चिकित्सालय ज्वाइन किया  जो इच्छा से जिला नारायणपुर में अपनी सेवाएं देने के लिए आवेदन दिया उनका कहना था कि उन्होंने नारायणपुर में ही रहकर अपनी पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी थी और वे   नारायणपुर से ही  होकर चयनित होकर सर्जरी विषय में पीजी की पढ़ाई करने हेतु रायपुर गए इस कारणवश उनका विशेष लगाओ जिला नारायणपुर के लोगों से रहा है,और अब तक वे 100 से भी ज्यादा ऑपरेशन जिला अस्पताल नारायणपुर में सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

नारायणपुर जिसकी पहचान दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से राज्य में जाना जाता है. वहां जिला अस्पताल की टीम ने विगत रात 7 घंटे तक चले लंबे सफल ऑपरेशन के बाद एक वृद्ध महिला की जान बचाई है. 

ज्ञात हो कि विगत रात जिला हॉस्पिटल से निकटतम ग्राम में किसी वृद्ध महिला की ग्रामीण द्वारा शारीरिक नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलते ही तुरंत 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया. एवम् ड्यूटी डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के दौरान पाया गया कि वृद्ध महिला की।        अतड़ईया  पेट से बाहर आ गई है इसके लिए डॉ आदित्य केकती (सर्जन )को फोन पर सूचना मिलते ही तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज का ऑपरेशन का निर्णय लिया उन्होंने बताया कि मरीज के पैर की एक नस कट गई थी जिससे कि रक्त स्त्राव  होकर पेट के भीतर जमा हो रहा था तथा अतड़ईयो  मैं भी  गंभीर चोट आई थी  जिसका डॉ आदित्य केकती द्वारा  सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि   नारायणपुर जिले में  कटी हुई नसों को जोड़ा जाना  अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है ,नसों को जोड़े जाने की स्थिति में मरीज के  पैर को भी काटना भी पड़ सकता था अथवा मरीज को वसकूलर सर्जन  (नसों के सर्जन ) के पास रायपुर भेजना पड़ सकता था ।  डॉ आदित्य केकती सर्जन की टीम ने 7 घंटे तक चले सफल ऑपरेशन से वृद्ध महिला की जान को बचा लीया और 7 घंटे तक चले इस लंबे सफल ऑपरेशन के बाद नारायणपुर अस्पताल में नया कीर्तिमान हासिल किया. उक्त ऑपरेशन की सर्जिकल टीम में मुख्य रूप से सर्जन डॉ.आदित्य केकती (जनरल  सर्जन )  निश्चितना विशेषज्ञ डॉ.महेश सूर्यवंशी डॉ. किशोर साहू  (आर्थोपेडिक  सर्जन),स्टाफ नर्स पूनम तथा वार्ड बॉय हेमकांत सम्मिलित हुए।

Comments