7 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बचाई वृद्ध महिला की जान.
(गैंदलाल मरकाम)नारायणपुर :- कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है. कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो मरीजों की सेवा कर उन्हें दूसरा जीवन देते है. जब कोई मरीज बीमार होकर मुसीबतों से घिर जाता है तो ऐसे समय में डॉक्टर ही उसे मुसीबत से निकालकर बाहर लाता है. हालाकिं आज के समय में कुछ लोगों ने डॉक्टरी को अपना पेशा बना लिया है और केवल कमाई के उद्देश्य से ही डॉक्टरी कर रहे है.
हालाकि सभी डॉक्टर ऐसे नहीं होते, कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते है जो निष्ठा पूर्वक दिन-रात मरीजों की सेवा करते है. आज हम बात कर रहे है एक ऐसे ही डॉक्टर महेश कुमार सूर्यवंशी की जिसने 25 वर्ष के लंबे अपनी सेवा से जिला अस्पताल एवम् जिले के लोगो का दिल हमेशा ही जीता है. और एक बार फिर नारायणपुर अस्पताल में नया कीर्तिमान हासिल करते हुए जिले वासियों को गौरवान्वित किया किया है.
नारायणपुर जिसकी पहचान दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से राज्य में जाना जाता है. वहां जिला अस्पताल की टीम ने विगत रात 7 घंटे तक चले लंबे सफल ऑपरेशन के बाद एक वृद्ध महिला की जान बचाई है.
ज्ञात हो कि विगत रात जिला हॉस्पिटल से निकटतम ग्राम में किसी वृद्ध महिला की ग्रामीण द्वारा शारीरिक नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलते ही तुरंत 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया. एवम् ड्यूटी डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के दौरान पाया गया कि वृद्ध महिला के आंतरिक अंगों को भारी नुकसान पहुँचाया गया है. एवम् उसके आंतरिक अंग शरीर के बाहर तक आ गए है, जिससे भारी रक्त की कमी से महिला की जान जोखिम में बनी हुई थी. पर ये सब के विपरित जिला अस्पताल के जाबांज डॉक्टर महेश कुमार सूर्यवंशी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक एवम् डॉक्टर आदित्य केकेती सर्जन, डॉक्टर किशोर कुमार साहू सर्जन की टीम ने 7 घंटे से लंबे चले सफल ऑपरेशन से वृद्ध महिला की जान भी जान भी बचा ली. और 7 घंटे तक चले इस लंबे सफल ऑपरेशन के बाद नारायणपुर अस्पताल में नया कीर्तिमान हासिल किया.

Comments
Post a Comment
Thank You