छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पुलिस ने 2 साल से गुम बालक को ढूंढ निकाला
(जोगेश्वर नाग, दंतेवाड़ा):- दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने गांव मुचनार निवासी राजेंद्र कुमार नाग पिता भादुराम नाग जो कि 2018 मे माता -पिता द्वारा मोबाइल फोन नहीं दिए जाने के कारण वह घर वाले से विवाद कर 23 मई 2018 को बिना बताए घर से चला गया था इसकी 29 मई 2018 को बारसूर पुलिस द्वारा गुम इंसान को पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार जानकारी प्राप्त किया जा रहा था। लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर घर परिवार की चिंता और भी बढ़ता जा रहा था।इसी दौरान 6 अप्रैल 2020 को सोलापुर माहराष्ट्र मे राजेंद्र को एक दोस्त सनत बाघमारे मिल गया , और दोनों में दोस्ती हो गई । बाघमारे के फिर राजेंद्र कुमार अपने घर की जानकारी लेने पर वह बारसूर मुचनार निवासी बताए जाने पर वह तुरन्त बारसूर पुलिस थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई।दंतेवाड़ा बारसूर थाना प्रभारी ने वीडियो कालिंग से गुमसुदा राजेंद्र कुमार से बात भी किया गया और उनके मामा-पिता को भी वीडियो कालिंग के जरिये बात भी कराई गई।लेकिन पुरे भारत देश में लाकडाउन लगे होने की वजह से तत्काल उसको नहीं लाया गया।वरिष्ठ अधिकारियों एसपी डा अभिषेक पल्लव व एसडीओपी चंन्द्रकांत गवर्नर दंतेवाड़ा से अनुमति के पश्चात गुम इंसान की तलाश हेतु बारसूर थाना से 30 जून2020 को थाना बारसूर से उप निरीक्षक सुनील जैन ,प्रधान आरक्षक पी.मलैया को सोलापुर माहराष्ट्र के लिए रवाना किया गया था।गुमसुदा राजेंद्र कुमार नाग को न्यू तीरेगांव चांदनी चौक कालोनी शहर सोलापुर माहराष्ट्र से ला कर आज 4 जुलाई2020 को बारसूर लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Comments
Post a Comment
Thank You