सात दिवस से चल रहे NSS शिविर की आज हुई समाप्ति।

(रोहित साहू) सुकमा शा. शहीद बापू राव महाविद्यालय के द्वारा " नरवा गरुवा घुरवा बारी" थीम पर गीदम नाला में आयोजित सात दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन 8 जनवरी बुधवार को हुआ 

जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री जी.एस. कुंजम शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला गीदम अध्यक्षता प्राचार्य पी.के. दास विशिष्ट अतिथियों में आर.के. दुबे, एम.के. लहरे, गजेन्द्र साहू, शिक्षक सत्यवान ओटी, शिक्षकक्षिका जमुना मरकाम, आयता राम महेश, अर्जुन आदि उपस्थित थे मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को बधाई दिया व कहा कि शिविर के लिए गीदम को चुनकर गांव में सामाजिक समस्याओं, पशु संरक्षण, जैविक कृषि, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की सराहनीय कार्य किए है 

कार्यक्रम अधिकारी साह. प्राचार्य गावाकर कौशिक ने बताया कि सात दिवस शिविर के दौरान योग का महत्त्व बताने के लिए प्रतिदिन योग्याभ्यास किया गया परियोजना कार्य अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक शाला गीदम आंगनबाड़ी केंद्र सार्वजनिक पांपो के आस पास की सफाई का कार्य किया गया ग्राम गोठान की सफाई का कार्य कर गोठान में नाडेप खाद व केचुआ खाद निर्माण की प्रक्रिया व जैविक खेती के महत्व से अवगत हुए। जल संरक्षण के लिए बोरियो में रेत भरकर नाला के पानी को रोकने का कार्य किया। ग्राम संपर्क व संस्कृति कार्यक्रम द्वारा नसा मुक्ति, जल संरक्षण, पशु संरक्षण, जैविक खाद, शिक्षा का महत्व बाल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति के प्रति जन जागरूकता लाने का कार्य किया गया। शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्कूल विभाग, के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ने कहा कि शिविर उद्देश्य स्वयं सेवकों में व्यक्तित्व का विकास करना व जन जागरूकता लाना है प्राचार्य ने शिविर में ग्राम वासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समापन अवसर पर ग्रामवासी व महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई तक चलेगी मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू...