कांग्रेस की विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली।

 दंतेवाड़ा, से कांग्रेस की विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात 12:30 के करीब खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आसोराम सुरक्षा वाहिनी का जवान था और जगदलपुर के बालेेंगा का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसोराम श्रीमती देवती कर्मा के दंतेवाड़ा स्थित विधायक निवास में तैनात था। खबरों की मानें तो शुक्रवार की रात जवान आसो राम कश्यप अपने मोबाईल फोन पर किसी से बात कर रहा था। अचानक आसोराम ने अपनी AK-47 उठाकर खुद पर गोली चला दी। गोली आसोराम के सीने के दाहिने तरफ लगी और जवान वहीं पर ढेर हो गया।  
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारे गए जवान के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जवान आसोराम के आत्महत्या करने की वजह अभी अज्ञात है। 

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई तक चलेगी मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू...