सुकमा के 14 रक्तवीरो का कांकेर में किया गया सम्मान।

(रोहित साहू) दिनांक 12.01.2020 को विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में रक्त दाता ग्रुप कांकेर द्वारा संभाग स्तरीय मिलन वह सम्मान समारोह का आयोजन कांकेर में किया गया था

जिसमें बस्तर संभाग के सभी जिलों के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
सर्वप्रथम शहर में रक्तदान हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।।

ततपश्चात मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा महोदया कांकेर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कांकेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमती तेजस्वी मंडावी धर्मपत्नी स्व0 श्री भीमा मंडावी जी पूर्व विधायक दंतेवाड़ा की उपस्थिति में संभाग के समस्त रक्तवीरों का सम्मान किया गया।।

जिसमें सुकमा जिले के रक्तवीर सुश्री मनीषा शर्मा, श्री नेहरू गोयल,श्री श्रवण दीवान,श्री दिलीप बघेल,श्री अमित,श्री बुधराम बघेल,पवन कुमार,श्री अनंत राम नाग,श्री मुकेश तथा अन्य सदस्य शामिल हुये।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।

हिंदू मंदिर को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शिवसेना।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खरीफ फसल के तहत आत्मा योजना अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी आर कोमरा के मार्गदर्शन में पिछले दिनों अरहर का बीज खेत की मेड़ों में रोपित किया गया।