सुकमा में कराटे स्कूल का शुभारंभ, हरीश कवासी ने किया उदघाटन

(रोहित साहू) सुकमा जिला मुख्यालय में आज रविवार 05/01/2020 को सुकमा नगर के राजवाड़ा  मे छ ग सोटोकान कराटे  एसोसिएशन  द्वारा पहली बार  कराटे स्कूल प्रारम्भ किया जा रहा है । जिसका आज उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष  हरीश कवासी द्वारा  रीबन व केक काट कर किया गया । इस अवसर पर कराटे स्कूल के बच्चों द्वारा  रंगा रंग  कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया । कराटे स्कूल के कोच बसन्त  कुमार जेना ने जानकारी दी इस स्कूल में कराटे,  बालिकाओं के  सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग, ,महिलाओ के लिए जुम्बा डान्स,फिटनेस ट्रेनिंग सिखाया जाएगा । जिसका एडमिशन  प्रारम्भ हो चुका है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीश कवासी ने कहा सुकमा जिले में मे कराटे  व बच्चों के सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग के लिये जो भी  मदद की आवश्यकता होगी  हम देंगे । जिला खेल अधिकारी वीरु पाक्ष पुराणिक के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर  छ ग टीचर्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष आशीष राम, मनोज  चौरसिया, गौतम वर्मा, एन रामा क्रिशनन राजू,आलोक मण्डल,राजेश कोडी, पवन राव एवं पत्रकार गण उपस्थित थे ।बसंत कुमार जेना
 कोच छ ग सोटोकाना कराटे एसोसिएशन सुकमा

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई तक चलेगी मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू...