विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री अशोक जुनेजा/पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी./पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ श्री प्रकाश पहुंचे बीजापुर

●बीजापुर पुलिस अधीक्षक एवं CRPF के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

● DRG / STF / CAF एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से हुये रूबरू।



(दिनेश बघेल) बीजापुर:-
दिनांक 25.09.2020 को विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री अशोक जुनेजा द्वारा पामेड़ का दौरा किया गया। इस दौरान विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी- एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर  श्री कमलोचन कश्यप द्वारा पामेड का दौरा करते हुये थाना पामेड के सभी सुरक्षाबल के अधिकारी एवं जवानों से रूबरू हुये। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों तथ उनके विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में DRG /STF/ CRPF/CAF के अधिकारी व जवानों से चर्चा की जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किया गया।



सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक श्री कोमल सिंह पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री कमलोचन कश्यप एवं जिला पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया जाकर अंदरूनी क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के विरूद्ध चलायी जा रही नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में चर्चा कि गई।



DRG/STF/CoBRA एवं CRPF  अधिकारी व जवानों को आक्रामक अभियान हेतु दिये गये निर्देश।

बैठक में विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक पुलिस थाना,चौकी,कैम्प को विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ताकि अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों का भी लाभ प्राप्त हो सके।



Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।