छत्तीसगढ़ का एक नाबालिग MP में पाया गया कोरोना पॉजेटिव, 16 अप्रैल को गया था प्रदेश से बाहर।


(रोहित साहू):- छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ का एक नाबालिग मध्यप्रदेश में पॉजेटिव पाया गया है। 14 साल का ये नाबालिग गौरेला का रहने वाला है और सब्जी की गाड़ियों में काम करता है। ये नाबालिग मध्यप्रदेश के डिंडौरी में पॉजेटिव पाया गया है। डिंडौरी से नाबालिग की पॉजेटिव रिपोर्ट आने के बाद अब जिला प्रशासन सकते में है। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐहितियातन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटाईन कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल का ये नाबालिग गौरेला में सब्जी की गाड़ियों में हेल्पर का काम करता है। 15 अप्रैल तक ये गौरेला में ही था। गौरेला में नाबालिग के मामा और उनका परिवार रहता है, ये उन्हीं के साथ रहता था। गौरेला में रहकर ही ये नाबालिग यहां काम किया करता था। 16 अप्रैल को ये लड़का अपने माता-पिता के पास डिंडौरी चला गया। जहां इसका कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें ये पॉजेटिव आया है।

डिंडौरी में आयी पॉजेटिव रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पेंड्रा-गौरेला- मरवाही जिला प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जानकारी के मुताबिक जिले में उस नाबालिग के फर्स्ट कान्टेक्ट को खंगाला किया, जिसके बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटाईन किया गया है। प्रशासन की तरफ से अभी और कांटेक्ट खंगाले जा रहे हैं, जिनसे वो मिलता-जुलता रहा है।
ⁿᵉʷˢ ˢᵏᵐ (ʳᵒʰⁱᵗ ˢᵃʰᵘ)

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई तक चलेगी मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू...