नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- जिला मुख्यालय नारायणपुर कोरोना संकट से जूझते मजदूर और जरूरतमंदों की सेवा के लिए कोरोना फाईटर्स और पुलिस-प्रशासन की अनूठी पहल ‘करूणा की दीवार’ मेन रोड, जय स्तम्भ चौंक में स्थापित की गई है। इसका स्लोगन है "जिसके पास ज्यादा हो वो देकर जायें, और जिसको जरुरत है वो लेकर जायें । मातृत्व दिवस के अवसर पर नारायणपुर कोरोना फाइटर्स (करुणा)और पुलिस-प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इस करूणा की दीवार का शुभारंभ करते हुए एस पी मोहित गर्ग ने यहाँ के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि, करुणा की दीवाल का तात्पर्य यह है की आपके पास जो भी अधिक है छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएं। अनुपयोगी वस्तुएं जैसे- घर में पुराने पहनने, ओढ़ने, बिछाने के कपड़े, किताबें, खिलौने, बर्तन आदि जो भी है, उसका आप उपयोग नहीं कर रहे हैं और वह किसी जरूरतमंदों के काम आ जाए, साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कोरोना फाइटर्स की टीम के नाम को करुणा में तब्दील किया।आज मातृदिवस के अवसर पर करुणा की दीवार एवं करुणा रथ का शुभारंभ किया, करुणा रथ वाहन जो की नारायणपुर के हर गली वार्डों में घूमेगी करुणा र...


Comments
Post a Comment
Thank You