Posts

नारायणपुर में फोर्स के कैंप पर माओवादियों ने किया हमला… जवान शहीद…

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- छ्त्तीसगढ के नारायणपुर के करियामेटा इलाके में नक्सलियों ने छ्त्तीसगढ आर्म फोर्स के करियामेटा कैम्प पर हमला कर दिया है। नक्सलियों के इस हमले में छ्त्तीसगढ आर्म्ड फोर्स का एक जवान शहीद हो गया है। वही पिछले 2 घंटो से नक्सली कैम्प पर रुक रुक रुककर फायरिंग कर रहे है। सीएएफ का यह कैम्प दंतेवाड़ा और नारायणपुर के बीच घनघोर जंगल मे बारसूर पल्ली मार्ग पर स्तिथ है। आज सुबह 8: 30 बजे के करीब नक्सलियों सैकड़ो हथियार बंद नक्सलियों ने अचानक कैम्प पर धावा बोल दिया।

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक गाय की मृत्यु, जिसकी ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा अगर हालात ना सुधरे तो नपा. का गेराव निश्चित।

Image
(रोहित साहू) सुकमा:- जो गौसेवक है उनके लिए बहुत ही दुखद खबर है, वो भाई जो समय निकाल कर भी गायों को सही समय में उपचार के लिए दौड़कर जाते हैं। आज पुसामीपारा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय को ठोकर लगने से मौत हो गई। लगातार गाय का दुर्घटना का आंकड़ा बढ़ते क्रम में है लेकिन आज तक गाय मालिक पर कारवाई नहीं हो सकी। कहीं न कहीं इस घटना से पता चलता है कि प्रशासन कारवाई मे अस्वस्थ नजर आ रहा हैं, क्या इंसान और गायों का बस दुर्घटना होता रहेगा । बहुत चिंतनीय व सोचनीय घटना है, कहीं न कहीं सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (राजेश नाग) का कहना हैं :- मैं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की ओर से आए दिन गाय व इंसान दोनों दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं मै घोर निन्दा करता हूं, क्योंकि मेरे द्वारा कई बार अवगत कराया गया लेकिन हालात नहीं सुधरा, मैं आने वाले दिनों में इसी समस्या पर नगर पालिका सुकमा का मीडिया के द्वारा कहना चाहता हूं कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होगा तो, नपा. का घेराव करूंगा। जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

वन अधिकार पत्र के तहत मिले जमीन में आधुनिक कृषि से बुद्धूराम के परिवार की बढ़ रही समृद्धि

Image
बुद्धू की बदली तकदीर, बदली खेत और परिवार की तस्वीर (रोहित साहू) सुकमा:- जिस जमीन पर बुद्धूराम के पुरखे बरसों से खेती कर रहे थे, वह जमीन बुद्धूराम को कानूनन मिलने पर उसकी किस्मत ही चमक गई। कुकानार के पेरमापारा में रहने वाले बुद्धूराम ने बताया कि उनके पूर्वज लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में कोदो-कुटकी और कोसरा की खेती करते थे, मगर वर्षों से की जा रही खेती के बावजूद यह जमीन उनकी नहीं थी और यह शासकीय भूमि थी। शासन द्वारा इस भूमि के लिए वन अधिकार पत्र देने के साथ ही उन्नत कृषि के लिए भी प्रोत्साहित किया गया और इसके लिए लगातार सहयोग भी किया गया। उन्होंने बताया कि शासन के लगातार प्रोत्साहन से उसका हौसला बढ़ा और उसने अपने खेत में सौर सुजला योजना के तहत अनुदान पर कृषि पम्प स्थापित करने के साथ ही लगभग एक एकड़ में ड्रिप भी लगवाया है। यहां वह करेला, तोरई, सेमी, बरबट्टी, भिंडी आदि सब्जियों के साथ ही विभिन्न प्रकार की भाजियां भी लगा रहे हैं। उनकी सब्जियां ताजी होने के कारण कुकानार, तोंगपाल, रोकेल और छिंदगढ़ के बाजारों में अच्छे दाम में बिक रही हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा बाड़ी कार्यक्रम के तहत भी सब्जी बीज,...

जवानों को सर्चिंग के दौरान मिले दो आईईडी बम, बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय।

Image
(जोगेश्वर नाग) दंतेवाड़ा:- सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने आइडी बम किया था प्लांट। तीन तीन किलो के दो आइडी बम किया प्लाट।  बारसूर पल्ली सडक़ मार्ग के सातधार पुलिया व मंगनार चौक  पर नक्सलियों ने बोधघाट बांध मे लगे कर्मचारियों व करीब स्थित सीआरपीएफ के जवानों को फसाने के बड़े फिराक में थे।  लेकिन मौके रहते ही सर्चिंग पर निकले जवानों दोनों बम को बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय किया। यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र मामला है।

4 फीट की गणेश प्रतिमा ही बैठा सकेंगे-एसडीएम श्री नाग 3 समितियों ने गणेष नहीं बैठाने पर दी सहमति

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए इसके प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक अलगाव को अपनाना आवष्यक हो गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देषानुसार एसडीएम श्री दिनेष कुमार नाग ने आज जिले में गणेष उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम श्री नाग ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गणेष उत्सव में इस बार चार फीट से ज्यादा बड़ी प्रतिमाएं नहीं बैठायें। इसके साथ ही पूजा, आरती या अन्य कार्यक्रमों में ज्यादा भीड़ जमा न हो इसलिए पंडाल भी 15 गुणा 15 फीट के रखे जाए, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। ऐसा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर कोरोना संक्रमण के कारण जहां तक संभव हो, घरों में ही पूजा करें। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन की अनुमति शर्तों के आधार पर दी जाएगी। मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर या हैण्डवाष की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।  बैठक में गणेष उत्सव समिति के सदस्यों ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान 3 समिति युवा गणेष उत्सव समिति, गणेष उत्सव समिति ...

अज्ञात कारणों से 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Image
(रोहित साहू) सुकमा:- यह मामला छिंदगढ़ ब्लॉक का है जहां युवक सुबह से ही अपने आप को परेशान रखते हुए अंततः शाम होने पर बालक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विक्की कश्यप उम्र 21 बताया जा रहा है   परिवार वालो ने बताया कि कुछ दिनों से किसी कारण लड़के को किसी बात की काफी परेशानी चल रहा था शाम से घर पर अकेले बैठे हुए था  जैसे ही घर पर सब बाहर बैठे हुए थे लड़के ने अकेले मौका देखकर आत्महत्या कर लिया।  मामले की जानकारी मिलते ही छिन्दगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी!

ऑल इंडिया स्टूडेन्टस् फेडरेशन /ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ब्लाक कमेटी कोंटा का नवपदाधिकारियो गठन किया गया।

Image
(रोहित साहू) सुकमा:- दिनांक 25/07/2020 को ब्लाक कमेटी कोंटा में बैठक सम्पन्न कर AISF /AIYF ब्लाक कमेटी कोंटा का गठन किया गया। aisf /aiyf जिला परिषद बैठक दिनांक 13/07/2020 मे सम्पन्न बैठक के निर्णयानुसार ब्लाक कमेटी का गठन किया गया है इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष -महेश कुंजाम, जिला अध्यक्ष -ईश्वर वेको, उपाध्यक्ष -उमेश मरकाम, उपाध्यक्ष - सोना राम मरकाम, (aisf ),प्रदेश उपाध्यक्ष - राजेश नाग ,प्रदेश महासचिव-देवा राम मंडावी प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में  aisf /aiyf  का संयुक्त ब्लाक गठन किया गया है। सुकमा ब्लाक कमेटी के नवगठित पदाधिकारियों  नाम  ऑल इंडिया स्टूडेन्टस् फेडरेशन ब्लाक कमेटी सुकमा अध्यक्ष - आशिफ खान उपाध्यक्ष - नुप्पो बुधरा सचिव - सेमल सांई सहसचिव -साहिलउद्दीन कोषाध्यक्ष -  कुहराम जोगेश कार्यकारिणी सदस्य सोडी राजेश, सोडी रामा, कडती संतु, सुन्नम नागेश, सेमल श्रीनु, सोनदेतमईया को बनाया गया है। अखिल भारतीय नौजवान सभा सुकमा ब्लाक कमेटी अध्यक्ष - सेमल दीपक उपाध्यक्ष - इरफान खान, मांडवी देवा सचिव - रामबाबू सहसचिव -आसनरेश कोषाध्यक्ष- मुचाकी राजू...