Posts

12285 से अधिक घरों मे कोरोना सर्वे के लिए टीम पहुंची सघन सामुदायिक सर्वेक्षण 12 अक्टूबर तक

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- जिले में 12 अक्टूबर तक चलने वाले सघन सामुदायिक सर्वेक्षण में अब तक सर्वे दल ने 12285 घरों में दस्तक दी। दल ने घर-घर जाकर वहां कोविड 19 के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वेक्षण के दौरान जिले में 187 व्यक्तियों का एंटीजेन टेस्ट करवाया गया। जिसमें 18 पाजिटिव पाए गए। 101 व्यक्ति जो सिम्टोमेटिक थे, जिनका एंटीजेन निगेटिव आया था। उनका आरटीपीसीआर करवाया गया। जिनमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिले में सर्वे के दौरान 374 व्यक्ति सिम्टोमेटिक थे तथा 428 व्यक्ति हाई रिस्क ग्रुप के थे ।     कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि आपके घर पहुंचे दल को सही सही जानकारी दें, कोई भी लक्षण छुपाए नहीं, क्योंकि समय पर जांच कराने और उपचार मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।

गोयल ग्रुप नें चलाया सेनेटाइजेसन अभियान

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जहाँ एक ओर शासन प्रशासन की सतर्कता बढ़ी है वहीं दूसरी ओर निजी कंपनियों नें भी इस महामारी को मुहतोड़ जवाब देने की ठान ली है। एक ऐसी ही पहल का नज़ारा आज दुर्गुकोंदल में देखने को मिला जहाँ गोयल ग्रुप द्वारा ग्राम हाहालद्दी में संचालित लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा सेनेटाइजेशन का अभियान चलाया गया। आपको बता दें कि गोयल ग्रुप द्वारा सेनेटाइजेशन का अभियान काफी लंबे समय से चलाया जा रहा है आज इसी अभियान के तहत गोयल ग्रुप द्वारा दुर्गुकोंदल तहसील के सभी सरकारी कार्यालयों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों को सेनेटाइस करने का कार्य किया गया। माइंस प्रबंधन द्वारा सिलसिलेवार तरीके से पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, सरकारी अस्पताल, वन परिक्षेत्र कार्यालय आदि को पूरी तरह से सेनेटाइस करने का कार्य किया गया। गोयल ग्रुप के खान प्रबंधक श्री डी एन मोहन्ता नें बताया कि गोयल ग्रुप सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है और कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा। कोरोना से बचाव का पहला तरीका यही है कि अपने आसपा...

विधायक बनने के बाद पहली बार पहुंचे सूदूर अंचल क्षेत्र में बेंजाम ।

Image
(जोगेश्वर नाग) बारसूर:- चित्रकोट विधायक राजन बेंजाम पहली बार विधायक चुने जाने के बाद ब्लाक मुख्यालय से लगभग 75किमी दर स्थित लोहंडीगुड़ा विकास खण्ड के बारसूर से लगे  कोड़ेर गांव पहुंचे , पहली बार पहुंचे विधायक को कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से स्वागत किया. इस दौरान विधायक राजन बेंजाम ने कहा कि कोरोना वाइरस के चलते उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वयं जनता के पास  पहुंचे, वह यह कि कोड़ेर गांव क्षेत्र के भीतर बसे लोगों के लिए सरकार बहुत जल्द ठोस निर्णय लेने जा रही है.  सड़क,बीजली, मोबाइल टावर, तथा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए  सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तथा बोदली पंचायत में अस्पताल,व स्कूल, मंदिरों का निर्माण, बारसूर पल्ली पर पुलिया निर्माण कार्य तथा बोधघाट परियोजना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने की बात कही। साथ ही कुछ ग्रामीणों के समस्या का निराकरण भी किया गया साथ ही राशन कार्ड वितरण व वन अधिकार पट्टा दिलाए जाने की भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस युवा अध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बेंजाम , कांग्रेस ब्लाक सचिव बारसूर रूपधर नाग ...

जिले में दशहरे पर सामूहिक पुतला दहन कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन, समितियों ने दी अपनी सहमति

Image
दशहरा पर्व के दौरान पुतला दहन के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया आदेश (गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- 6 अक्टूबर 2020- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने दशहरा समिति के सदस्यों की बैठक आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की। बैठक में जिले के दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने इस वर्ष सामूहिक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित नही करने की सहमति दी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में कोरोना वायरस नियंत्रण में सहयोग प्रदान करने पर समितियों के निर्णय पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर ने जिले में वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में हो रही वृद्धि को रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु आगामी दशहरा पर्व अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में संभावित पुतला दहन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए पुतला दहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है। जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पुतलों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होना चाहिये। पुतला दहन किसी बस्ती रहवासी इलाके में न किया जाये, पुतला दहन खुले स्थान पर करें, पुतला दहन कार्यक्रम में समिति के मुख्य पदाधिक...

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियानः पहले दिन सर्वे दल 2541 घरों में पहुँचकर ली जानकारी

Image
कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर लोग दे रहे सही सही जानकारी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान (गैदलाल मरकाम) नारायणपपुर:- 6 अक्टूबर 2020- जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए कोरोना सामुदायिक सर्वे अभियान 5 अक्टूबर से जिले के दोनों विकासखण्ड नारायणपुर और ओरछा में शुरू हो गया है। सर्वेक्षण दल द्वारा प्रत्येक घरों में दस्तक देकर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर लक्षणात्मक मरीजो की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत 12 अक्टूबर तक दलों द्वारा जिसमंे क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शामिल है। ये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे का काम कर रहे है और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं उपचार की कार्यवाही कर रहे हैं। जिले में अब तक 2541 घरो का सर्वे किया जा चुका है जिसमे से 74 लोगों में लक्षण पाए गए तथा 367 लोग उच्च जोखिम में पाए गए। इसमें से 15 लोगो का ट...

आईपीएस मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने शिव मंदिर का करवाया जीर्णोद्धार और रंगरोगन

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- सन 1943 में पुलिस थाना निर्माण के बाद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा निर्माण कराया गया शिव मंदिर जो पुराना पुलिस लाइन, नारायणपुर में स्थित है। यह  मंदिर लंबे दिनों से जीर्णशीर्ण हो चुका था, कुछ दिनों पहले जब पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग पुराना पुलिस लाइन में स्थित आवासगृह में भ्रमण के लिए गए तो वहां जीर्णशीर्ण शिव मंदिर देखकर उसके जीर्णोद्धार के लिए रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव को निर्देशित किये थे।  श्री दीपक साव के विशेष योगदान से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया और मंदिर के जीर्णोद्धार में अपना योगदान दिया गया। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के दीवाल में शिव पार्वती और अर्धनारीश्वर शिव की चित्रकारी आरक्षक श्री चमन निषाद द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 04/10/2020 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके माता पिता द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना और हवन कराया गया उसके बाद भंडारा का आयोजन कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके बाद स्कूली बच्चों के साथ मिलकर केक काटे और उपहार बा...

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान: घर-घर पहुँचकर सर्वे दल ले रही जानकारी

Image
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर हो रहा सर्वे  जिले में 12 अक्टूबर तक चलेगा कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान (गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के चलाये जा रहे कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान का शुरुआत आज हुआ। इस अभियान में सर्वे दल घर-घर पहुँचकर जानकारी ले रहा है ताकि समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान हो सके और कोरोना संक्रमण की श्रृंखला न बन पाए। यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में दलों द्वारा जिसमे क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शामिल है। ये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शतप्रतिशत सर्वे का काम कर रहे है और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं उपचार की कार्यवाही करेंगे। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के आम नागरिकों से कोविड-19 संक्रमण के प्र...

छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान के विरोध में युवा मोर्चा ने फूंका पुतला, युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आव्हान पर पुतला दहन

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नारायणपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में हुई बलात्कार की घटना को छोटी घटना कहना उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ में काबिज कॉंग्रेस की सरकार के मंत्री इस प्रकार से राज्य में हो रही महिलाओं पर अत्याचार को तुलनात्मक अध्ययन कर रहे है जिसका युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। जिलाध्यक्ष सुदीप झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने शहर के जय स्तम्भ चौक में छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया।  भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुई घटना पर राजनीति कर रही है। पूरे राज्य में अराजकता का वातावरण निर्मित हो गया है। कानून नाम की कोई चीज़ नज़र नही आ रही है। जब से इस सरकार का गठन हुआ है लूट पाठ हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के मंत्री का घटिया बयान आना इस सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करता है इसी घटिया मानसिकता के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजयुमों के नव नियु...

कोविड-19ः जिले में 5 से 12 अक्टूबर तक चलेगा कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु राज्य स्तर एवं जिला स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान करने के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जाएगा। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं तुरंत उपचार की जरुरतों को देखते हुए नारायणपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण किया जाएगा। इस कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे करेगी

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे टीम का सहयोग करने और सही जानकारी देने कलेक्टर ने की अपील

Image
(गैदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के आम नागरिकों से कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान टीम का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के श्रृंखला को तोड़ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण सभी घरों में ये सर्वे दल पहुँचेगा और वहां घर के किसी सदस्य को कोविड-19 सम्बन्धी लक्षण हो तो जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वे दल का सहयोग करने के लिए सभी नागरिक आगे आये और स्वयं, परिवार या गांव के किसी व्यक्ति को जिसे कोई लक्षण है, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे। कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। अतः आप सभी से अपील है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें।

पुलिस प्रशासन के आंख में धूल झोंककर धड़ल्ले से चल रहा सट्टा मटका का बाजार।

Image
(जोगेश्वर नाग) बारसूर:- सीजन इस बार भले ही कोरोना काल में शुरू हुआ हो लेकिन  आईपीएल व ताश के शुरू होते ही बारसूर में सट्टेबाजी का धंधा इस कोरोना काल में भी फल -फूल रहा हैं। कोरोना वायरस के कारण जहां सभी तरह के व्यवसाय चरमरा गये हैं, वहीं ताश व सट्टा के शुरू होते ही बारसूर में सट्टेबाजी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसके चलते सट्टा गिरोह चलाने वाले और सट्टा लगाने वाले, दोनों की बल्ले-बल्ले हैं। हालांकि अन्य साल के मुकाबले इस साल सट्टा के कारोबार में बढ़त देखी गयी है।   दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में पुलिस के कुछ जवानों भी इस बार सट्टा मटका पर सट्टा लगाने के लिए कई ग्रामीणों में जुआरियों का लत लगा है । दिन भर 12घंटो समय चलाया  जा रहा है। इधर पुलिस थाना प्रभारियों के द्वारा ऐसे कोई भी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं, इधर कुछ स्कूल छात्र भी कोरोना वायरस के चलते स्कूल छूट्टी होने के कारण आधा से ज्यादा छात्रों भी सट्टा मटका व ताश खेलते हुए जुआरियों के साथ कनेक्ट पर हैं,  वहीं बारसूर के कुछ बीजेपी के नेताओं के द्वारा  राजनीतिक पार्टियों का सहारा लेकर सट्टा  का कमी...

भ्रष्टाचार एवं अनैतिक कार्यों के खिलाफ खबर छापने पर पत्रकार पर हमले व मारपीट का शिवसेना कड़ा विरोध किया

Image
  (गैंदलाल मरकाम):- कांकेर, रेत माफिया, नगर पालिका कांकेर का भ्रष्टाचार एवं अनैतिक कार्यों के खिलाफ खबर छापने पर कांकेर में कांग्रेस के पार्षदों एवं कांग्रेसी नेताओं द्वारा पत्रकार कमल शुक्ला एवं सतीश यादव के ऊपर किए गए कातिलाना हमले व मारपीट का शिवसेना कड़ा विरोध करती है एवं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है इस घटना के विरोध में कांकेर में धरना दे रहे पत्रकारों के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धरना स्थल पर बैठकर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया तत्पश्चात शिवसैनिकों ने तहसीलदार कांकेर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन प्रेषित कर पत्रकारों के हमलावरों एवं पत्रकारों से मारपीट करने वाले समस्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया ।आगे शिवसेना द्वारा विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसा क्या हो गया कि पुलिस को किस चीज का भय है कि कांग्रेसी थाने के अंदर पत्रकारों को धमकी देते रहे ।पत्रकारों को थाने के अंदर मारते रहे ।अपराधी थाने के अंदर पिस्तौल निकालकर खुलेआम पत्रकारों को धमकाते रहे ।पुलिस मोन थी ।क्या पुलिस कांग्रेसियों से डरती है या फिर पुलिस की शह पर पत्रकारों के ...

जिले में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालांे पर होगी कड़ी कार्यवाही

Image
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या का विश्लेषण करने के पश्चात लिया गया निर्णय (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री राहुल देव ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देव ने समिति के सदस्यों से जिले में लॉकडाउन लगाने के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिले में कोरोना के प्रकरणों का विश्लेषण किया गया, आकड़ों को देखते हुए पूर्व माह की अपेक्षा इस माह कोरोना मरीजों की संख्या घटी है एवं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।  जिसे देखते हुए वर्तमान में जिले में लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। लेकिन मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सीईओ श्री देव ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा देने की बात कही, इसके लिए कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभागएवं नगरीय क्षेत्र के होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को नगर पालिका द्वारा वितरण किया जाएगा।  उन्होंन...

प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कंपनी नंबर 05 का सदस्य कोसा मरकाम द्वारा आत्मसमर्पण किया गया ।

Image
  (जोगेश्वर नाग) दंतेवाड़ा:-   आज दिनांक 28.09.20 को पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव (IPS) के समक्ष प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कंपनी नंबर 05 का सदस्य कोसा मरकाम द्वारा आत्मसमर्पण किया गया । कोसा मरकाम MMC, उत्तर बस्तर कमेटी मे काम करते हुए शीर्ष माओवादियों के साथ काम कर चुका है कोसा मरकाम LMG  हथियार रखता था । वर्ष 2018  मे नारायणपुर जिले के इरपानार क्षेत्र मे घटित घटना जिसमें 04 पुलिस जवान शहीद हुये थे, वर्ष 2019 मे कांकेर जिले के परतापुर माहला क्षेत्र मे घटित घटना जिसमें BSF के 04 जवान शहीद हुये थे , इन घटनाओं के साथ अन्य अनेक घटनाओं मे शामिल था आत्मसमर्पित नक्सली पर रुपये 08 लाख का इनाम है

डॉ आलोक शुक्ला ने जिले में संचालित बांस शिल्प केंद्र का किया निरीक्षण

Image
वाशिंग पावडर बना रही समूह की महिलाओं से पूछा बनाने की विधि और मार्केट की उपलब्धता (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नारायणपुर में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा संचालित बांस शिल्प केन्द्र का अवलोकन किया। स्थानीय आदिवासियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प केंद्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेने बांस केंद्र पहँचे।  इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरांे से आत्मीय बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की जाने वाली बांस की कलाकृतियों के लिए कच्चे माल, बिक्री हेतु बाजार, मिलने वाली मजदूरी, आय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बांस शिल्प में कारीगरों द्वारा तैयार की कई विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया और उनकी तारीफ की। डॉ शुक्ला ने प्रबंधक, हस्त शिल्प विकास बोर्ड श्री जेएल मरावी से इसके मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली।  श्री मरावी ने बताया कि वर्तमान में बांस शिल्प केंद्र ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न एवं शो रूम के माध्यम से जिले के लोगों एवं बाहर क...

कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे

Image
(रोहित साहू) सुकमा:- कोरोना संक्रमित मरीजों को  टेस्ट कराने के बाद अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो वह अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है।          सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ उपर की ओर  ’चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट’ लिखा आएगा। उसमें क्लिक करने पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया हो। मोबाइल नंबर डालने के बाद उस नंबर पर ओ टी पी आएगा ,जिसे पोर्टल में डालने पर आपकी कोविड रिपोर्ट दिखेगी। व्यू योर रिपोर्ट में क्लिक करने पर पूरी रिपोर्ट आ जाएगी जिसे सेव कर के प्रिंट लिया जा सकता है।

मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने किया नवनिर्मित शस्त्रागार का उदघाटन

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा रक्षित केंद्र नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव एवम रक्षित निरीक्षक व प्रभारी यातायात प्रदीप जोशी उपस्थित रहे।  निरीक्षण के दौरान श्री गर्ग द्वारा रक्षित केंद्र नारायणपुर में नवनिर्मित शस्त्रागार का उदघाटन किया गया, तदुपरांत समस्त शाखाओं के अभिलेखों व पंजियों का  अवलोकन किया गया। श्री गर्ग द्वारा शस्त्रागार में उपलब्ध शास्त्रों और आयुध उपकरणों सहित स्टोर में उपलब्ध सामग्रियों का भी निरीक्षण किया गया तथा आर्म्स एम्युनेशन व अन्य सामग्रियों के बेहतर रखरखाव हेतू निर्देशित किया गया।  श्री गर्ग द्वारा बम निरोधक दस्ता के उपकरणों की जानकारी लेते हुए उच्च स्तरीय रखरखाव तथा उपयोग के दौरान सावधानियों के बारीकियों से भी अवगत कराया गया। श्री गर्ग द्वारा रक्षित केंद्र, नारायणपुर में तैनात  अधिकारी/ कर्मचारियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को ईनाम भी दिए गए। ...

छत्तीसगढ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान में समस्त NHM के 13000 संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर आठवे दिन भी डटे हुये है।

Image
▶️ इधर एक डाक्टर की मौत (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- मालूम हो कि डाॅ दिपेन्द्र सिंह सिकरवार सेक्टर चिकित्सा अधिकारी पीएचसी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पोडी बचरा खडगवां जिला कोरिया छ.ग. विगत 17 वर्षो से सेवा प्रदान किया। जिनका आकस्मिक निधन 24 सितम्बर 2020 को अपोला हाॅस्पीटल बिलासपुर में हुआ।  उनकी मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण व मोमबत्ती जलाकर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इस तरह उनके द्वारा इस विभाग को 17 वर्षो की सेवाएं प्रदाय की गयी, अब उनके परिवार को किसी प्रकार की कोई सहायता राशि न ही कोई शासन के द्वारा बीमा राशि है और न ही कोई आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।  जिला अध्यक्ष ने सरकार के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि एनएचएम कर्मी का वर्षो से बिमा, अर्थिक मदद्, नियमितिकरण हेतु आज तक लडाई लड रहे है पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ठोस निर्णय नही लिया गया है। इस प्रकार के दमनकारी नीति एवं हडताल अवधी के दौरान बर्खास्तगी की कार्यवाही का घोर निंदा किया गया जाता हैं।  विगत 7 माह से कोरोना वारियर्स के रूप में अपने जान की परवाह किए बिना, अपने परिवार को छोड़कर एवं ...

प्रदेश के वरिष्ठ_पत्रकार_कमल_शुक्ला पर सत्ताधारी दल के गुंडों का जानलेवा हमला।

Image
कांग्रेस_की_सरकार_में_सरेआम_लोकतंत्र_का_हो_रहा_चीरहरण।  पुलिस_तमाशबीन_बनी_रही_और_कांग्रेसी_गुंडे_प्रदेश_के_वरिष्ठ_पत्रकार_कमल_शुक्ला_को_सरेबाज़ार_पीटते_रहे।   (जोगेश्वर नाग) दंतेवाड़ा:-   आज सुबह कांकेर के एक स्थानीय पत्रकार के साथ कुछ पार्षदों ने घर से लेकर थाने तक मारपीट किया। प्रेस क्लब कांकेर के करीब 50 से अधिक पत्रकार इस गुंडागर्दी का विरोध दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे ही थे कि, 300 से अधिक पार्षद, कांकेर के गुंडे बदमाश कोतवाली के बाहर जमा हो गए।  इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि गफ़्फ़ार मेमन और कांकेर का फर्जी नेता गणेश तिवारी ने सरेबाज़ार वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला से न केवल गालीगलौच किया बल्कि बुरी तरह से मारपीट भी किया।  राज्य सरकार एक ओर जहां प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात करती है दूसरी तरफ सरकार के इशारों पर चलने वाले गुंडे-बदमाश पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने पे आमादा हो गए हैं। सरकार के गुंडों ने आज उस पत्रकार पर हमला किया है जो हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरे सिस्टम से अकेले ही लड़ते रहे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी मामला बेह...

नारायणपुर को मिली अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस, विधायक श्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- राज्य शासन द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के इस संक्रमण के दौर में नारायणपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करते हुए जिले वासियों को अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने आज जिला अस्पताल परिसर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस एम्बुलेंस के मिल जाने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। क्रिटिकल मरीज के लिए यह एम्बुलेंस अत्याधिक सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्यामवती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।