प्रदेश के सभी निजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी में दो माह के शैक्षिक, वाहन और छात्रावास शुल्क में छूट करे सरकार- एबीवीपी
(गैंदलाल मरकाम):- प्रदेश के सभी निजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी में दो माह के शैक्षिक, वाहन और छात्रावास शुल्क में छूट करे सरकार- एबीवीपी अभाविप ने राज्यपाल और सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति को लिखा पत्र निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा शुल्क जमा करने हेतु विद्यार्थियों पर दबाव बनाए जाने की घटनाओं के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिखा है. ज्ञापन के माध्यम से अभाविप प्रदेश मंत्री श्री शुभम जायसवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते प्रदेशभर में जारी लॉकडाउन के कारण सभी स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है और देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी इससे क्षति पहुंची है. संकट के इस घड़ी में भी कई निजी शैक्षणिक संस्थान एवं इंजीनियरिंग कॉलेज अपने विद्यार्थियों पर शुल्क जमा करने का अनावश्यक दबाव बना रहे हैं और शुल्क जमा नहीं किए जाने पर प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाओं से वंचित किए जाने की घटना भी विद्यार्थी परिषद् के संज्ञान में आयी है. विद्यार्थियों व उनके परिवारों पर इस तरह का दबाव बनाना सरासर गलत है. विद्यार्थी...