Posts

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में तय कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 9 सितंबर 2020 से नारायणपुर जिला सहित प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे तथा 10 दिवसों में शासन द्वारा नियमितीकरण नहीं किए जाने पर 19 सितंबर 2020 से काम बंद कर हड़ताल प्रस्थान किया जावेगा | विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी सरकार बनने पर 10 दिवस में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए अपने वायदे से तकरीबन मुकरती नजर आ रही है| वर्तमान में कोरोना संकट से निपटने 2100 क्लीनिकल पदों पर नवीन भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जबकि इन्हीं पदों पर 13000 स्वास्थ्य कर्मचारी बरसों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं| शासन की पक्षपाती उपेक्षा पूर्ण नीति से अब यह कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं| कल तक प्रदेश के जो मंत्री इस वर्ष किसान का अगला वर्ष आप (अनियमित कर्मचारियों) का हुंकार भरते फिरते थे, अब उनके चेहरे से झूठ का परदा स्वयं बेनकाब कर रहे ह...

प्रकृति का सिद्धान्त अर्थात नैसर्गिक सिद्धान्त ही न्याय है, सच्चा धर्म और सर्वोच्चतम् जीवन शैली है - एचपी जोशी

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- समग्र ब्रम्हाण्ड में लाखों ज्ञात/अज्ञात धर्म हैं, जो छोटे छोटे कबिलों के सरदार से लेकर ईश्वर द्वारा स्थापित माना जाता हैं। निःसंदेह ये सभी धर्म स्थापना के दौरान प्रकृति के सिद्धान्त के अनुकूल ही रहे होंगे, परन्तु बाद में अच्छे-बूरे लोगों के सम्पर्क में आने के बाद लगातार बदलते रहे हैं इसलिए हम कुछ धर्मों को नैसर्गिक सिद्धान्तों के विपरित पाते हैं। वर्तमान में अधिकांश धर्मों के तथाकथित रखवाले भी है जो मौजूदा स्थिति में व्याप्त बुराईयों, अधार्मिक सिद्धान्तों को बदलने के स्थान पर संरक्षित करने के लिए हिंसा फैलाने के लिए उत्तरदायी हैं।  ऐसे स्थिति में सच्चे मानव धर्म की पुनस्र्थापना के लिए मैं धार्मिक नेताओं से अपील करता हूं कि वे मौजूदा धर्म में व्याप्त बुराईयों, अधार्मिक सिद्धान्तों को बदलने का आवश्यक पहल करें। ताकि उनका धर्म मौलिक धर्म अर्थात प्रकृति के सिद्धान्त के अनुकूल हो सके। मै मानव समाज से भी अनुरोध करता हूं कि वे अपने अंतरात्मा के अनुकूल धर्म को मानें, तथाकथित धर्म के चक्कर में आकर मानवता के खिलाफ, मानव-मानव के बीच भेदभाव, छूआछूत, घृणा और नफरतें न...

मास्क नहीं पहनने वाले 33 लोगो पर लगा जुर्माना

Image
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- नारायणपुर में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा बिना मास्क के पाये जाने पर तथा सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने, सडक पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगो के खिलाफ निरंतर सघन अभियान जारी है।  नगर पालिका के दल द्वारा आज ऐसे 33 लोगों कार्यवाही कर 3270 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सार्वजनिक स्थानांे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नगर में बिना मास्क के घुम रहे हैं। इसी के तहत् यह कार्यवाही की गई है।  कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि बिना मास्क लगाये दुकानदार दुकानों का संचालन न करें, नहीं तो यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों एवं दुकानदारांे से स्वयं एवं दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना जरूरी है।

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प केंद्र का किया निरीक्षण

Image
बांस शिल्प के उत्पाद ऑनलाइन बेचें - कलेक्टर अभिजीत सिंह (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा संचालित बांस शिल्प केन्द्र का आज अवलोकन किया। स्थानीय आदिवासियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प केंद्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह बांस केंद्र पहँचे।  इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरो से आत्मीय बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की जाने वाली बांस की कलाकृतियों के लिए कच्चे माल, बिक्री हेतु बाजार, मिलने वाली मजदूरी, आय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बांस शिल्प में कारीगरों द्वारा तैयार की कई विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया और उनकी तारीफ की।  कलेक्टर ने प्रबंधक, हस्त शिल्प विकास बोर्ड श्री जे एल मरावी से इसके मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली। मरावी ने बताया कि वर्तमान में बांस शिल्प केंद्र, शो रूम के माध्यम से जिले के लोगों एवं बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। कलेक्टर ने बांस शिल्प केंद्र के आकर्षक शिल्प और किफायती घरेलू...

कमिष्नर अमृत खलखो ने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

Image
गिरदावरी कार्य करते समय पटवारी वास्तविक फसल के रकबे का पंजीयन करें-कमिष्नर:- अमृत खलखो (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलको ने नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर पहुंचकर कर वहां चल रहे गिरदावरी के कार्याे का निरीक्षण किया।  इस दौरान वे बेनूर में संचालित आदिम जाति सहकारी समिति के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वहां गिरदावरी के तहत् खसरों एवं अभिलेखों का मिलान भूइंया साफ्टवेयर की प्रविष्टियों से किया।  उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख मैनुअल एवं भूइंया साफ्टवेयर में प्रविष्टि के कार्य में समानता रखें। सभी अपूर्ण प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराये। कमिष्नर ने जोर देते हुए कहा कि गिरदावरी का कार्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है।  इसे ध्यान में रखते हुए पटवारी प्रतिदिन किये जाने वाले गिरदावरी के ऑनलाईन एन्ट्री को करना सुनिष्चित करें। गिरदावरी कार्य के समय फोटो प्रमाणिकरण का कार्य इस बार शासन द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसे करते हुए प्रतिदिन इस कार्य का निरीक्षण करने को अधिकारियों को कहा। कमिष्नर ने कहा कि पटवारी गिरदावरी कार्य करते समय वास्...

ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत में हो रहा लाखों का खपला, अधिकारी व कर्मचारी मौन।

Image
  (जोगेश्वर नाग) दंतेवाड़ा:- दंतेवाड़ा जिले के बारसूर नगर पंचायत में ठेकेदार आयुष चौहान तथा इंजीनियर विक्रम कपूर के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर 7.46 लाख का पुलिया निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद कागजों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य किया जाना दर्शाया जा रहा है। सच्चाई क्या है आप समझ ही सकते हैं जमीनी स्तर में निर्माण कार्य घटिया स्तर का किया जा रहा है।  भ्रष्टाचार इस चरम तक पहुंच चुका है कि ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से किसी भी तरह से घटिया निर्माण के बावजूद राशि आहरण करने की तैयारी चल रही है , द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद बारसूर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश्वर पुजारी के द्वारा पुष्टि किया गया है कि इस तरह के घटिया निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार  और इंजीनियर दोषी ठहराया जा रहा है,  वहीं  अभी भी मुरम और मिट्टी को हटाए जाने पर  एक और बड़ी कारनामा का पर्दाफाश हुआ है, फिर भी इस तरह की घटिया निर्माण को नगरपालिका अधिकारी रामायण प्रसाद नेताम , इंजीनियर विक्रम सिंह कपूर तथा ठेकेदार को अच्छी गुणवत्ता नजर आ रही है, ना ही किसी प्रकार के कोई कार्रवाई नहीं कर पा ...

जिला प्रशासन द्वारा जेईई मेन हेतु 38 परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक आने एवं जाने की दी गयी सुविधा

Image
जेईई-नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों को निः शुल्क परिवहन सुविधा मिलने से दूर हुई परेशानी (गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छात्रों के हित में लिये गये निर्णय के तहत जेईई मेन एक्जाम के लिए नारायणपुर जिले से 38 परीक्षार्थी परीक्षा देने गये। शासन द्वारा छात्रों को आवागमन सुविधा प्रदान करने लिये गये इस निर्णय से छात्र बहुत खुश नजर आये। आखिर जिला प्रशासन ने परीक्षा स्थल तक जाने और वापस लाने की व्यवस्था जो की है। राज्य शासन द्वारा जेईई मेंस एवं नीट की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क वाहन सुविधा प्रदान कर उन्हें उनके परीक्षा केन्द्रो तक पहुंचाने एवं वापस लाने के निर्देश के पालन में नारायणपुर जिले से 06 सितम्बर तक 38 जेईई परीक्षार्थियों को निःशुल्क वाहन की सुविधा प्रदान की गई। जेईई की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिले के 38 परीक्षार्थियों ने शासन द्वारा दी गई सुविधा का लाभ लिया। एक सितम्बर को संपन्न हुई परीक्षा में 05, 02 सितम्बर की परीक्षा में 1, 03 सितम्बर की परीक्षा में 1, 04 सितम्बर की परीक्षा में 1, 05 सितम्बर की परीक्षा में 24 एवं 06 सितम्बर की...