रायपुर में एक और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिला, राजधानी में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4, प्रदेश में अब तक कुल संख्या बढ़कर हुई 7


रायपुर(रोहित साहू) कोरोना मद्देनजर छत्तीसगढ़ एक और खबर आ रही है। राजधानी में एक और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिला है। ये युवक ब्रिटेन से लौटा है और ब्रिटेन के लंदन सहित तीन शहरों में ठहरा था।

पिछले दिनों रायपुर लौटने के बाद उसे क्वारनटाईन रहने को कहा था, जिसके बाद से वो घर पर था। अचानक से उसमें कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद अब उसे अस्पताल  में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन से लौटा युवक ने खुद उभरे लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है। विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार बना हुआ है।
Sukma News Update (Rohit Sahu)

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति